26 नवंबर को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट डाली। जिसके बाद सनसनी मच गई, कोहली के इस पोस्ट को लोग धोनी के संन्यास वाली पोस्ट से जोड़ कर देखने लगे। विराट के संन्यास लेने की अटकलों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर डाली गई उनकी ये पोस्ट वायरल होने लगी। लोग इसके अपने-अपने मायने निकालने लगे। इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे।
लोग उत्सुक होकर पूर्व कप्तान कोहली से पूछने लगे कि क्या आप धोनी के जैसी पोस्ट डाल कर उनकी तरह एकाएक संन्यास तो नहीं लेने जा रहे हो? लोग विराट के ट्विटर हैंडिल और इस्टाग्राम पर कमेंट कर उनसे इस मामले की सच्चाई जानना चाह रहे हैं। हालांकि वास्तविकता ये है कि ये लोगों द्वारा लगाए जा रहे कयास मात्र ही हैं, इसमें अभी कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही। ये तो कोहली की उस 23 अक्टूबर के यादगार दिन की यादें फिर से ताज़ा करने की कोशिश मात्र है।
ये भी पढ़ें: IND Vs NZ: न्यूजीलैंड में धमाकेदार है कुलदीप यादव का रिकॉर्ड, केन और लाथम भी भरते हैं चाइनामैन स्पिनर के सामने पानी
अपने पोस्ट में विराट ने 23 अक्टूबर के दिन को फिर किया याद
October 23rd 2022 will always be special in my heart. Never felt energy like that in a cricket game before. What a blessed evening that was 💫🙏 pic.twitter.com/rsil91Af7a
— Virat Kohli (@imVkohli) November 26, 2022
अपने इस पोस्ट में दिग्गज बल्लेबाज विराट ने अपनी एक पिक डाली है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि "23 अक्टूबर का दिन मेरे लिए बहुत ही खास है, ये मेरे दिल के काफी करीब है। क्रिकेट खेलते हुए इस तरह की ऊर्जा मैंने पहले कभी महसूस नहीं की। वो क्या सुहानी शाम थी, ये मुझे हमेशा याद रहेगी।"
ek min ke liye heart attack aajata hai 😭
— 𝐬.🌙 (@coffeexbooksxx) November 26, 2022
Thank You for giving the entire nation that special moment...will never forget the match and your innings...truly one of the best 💥🙌🧎🏻♀️♥️🧿 https://t.co/Y2imW3YY8j
— SoN! 🦋💫 || Ignore & Fly 😌🥂 (@fanatic_devil16) November 26, 2022
Kohli fan bhot jaldi trigger ho jate hai 😹
— ³ ✨ (@Legspiner3) November 26, 2022
Pal do pal Ka sayar Hu ...... when?
— ³ ✨ (@Legspiner3) November 26, 2022
Pehle mujhe laga the dreaded R word aane wala tha 😭😭
— SoN! 🦋💫 || Ignore & Fly 😌🥂 (@fanatic_devil16) November 26, 2022
Bhai aisi photo daal ke matt likha karo kuch. Heartbeat badh jaati ke retirement toh announce nai kardi kahin 😭
— Jahazi (@Oye_Jahazi) November 26, 2022
Bhai yeh Indian jersey mai picture dalenge aur paragraph likhenge toh retirement wali hi feel aayegi....
— Singh (@AnilabhS) November 26, 2022
क्यों खास है विराट के लिए 23 अक्टूबर का वो दिन
दरअसल 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। विराट कोहली भारत की इस जीत के नायक रहे, उन्होंने 53 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली।
ये भी पढ़ें: NZ Vs IND: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, बारिश में धुल सकता है दूसरा ODI; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
धोनी ने भी की थी अचानक पोस्ट डाल कर संन्यास की घोषणा
अपने हैरतअंगेज निर्णय से सभी को चौंकाने वाले कैप्टन कूल धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अचानक इस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल कर अचानक ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। अपने इस पोस्ट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। विराट की इस पोस्ट से लोगों के दिलों में धोनी वाली पोस्ट की यादें फिर से ताजा हो गईं।