Virat Kohli को पानी पर भी नजर आए MS Dhoni, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का धोनी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर माही के बारे में बातचीत करते रहते हैं। मैदान पर भी दोनों के बीच अलग ही बॉन्ड देखने को मिलता था।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Virat Kohli को पानी पर भी नजर आए MS Dhoni, इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

Virat Kohli, MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का धोनी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर माही के बारे में बातचीत करते रहते हैं। मैदान पर भी दोनों के बीच अलग ही बॉन्ड देखने को मिलता था। माही ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर विराट के साथ उनका वह रिश्ता आज भी कायम है। हाल ही में फॉर्म में वापसी के बाद विराट कोहली ने खुलासा भी किया था कि जब वह बुरे दौर से गुजर रहे थे तो उन्हें एमएस धोनी का साथ मिला था। अब एक बार फिर किंग कोहली को विराट की याद आई है। 

publive-image

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

विराट ने धोनी को सोशल मीडिया के जरिए याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोर शेयर कर बताया कि उन्हें हर जगह धोनी ही नजर आते हैं। हाल ही में कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें पानी की एक बोतल नजर आ रही है, इस बोतल के रैपर पर धोनी की फोटो प्रिंट है। साथ ही उन्होंने लिखा, वो हर जगह है। स्टोरी देखकर लग रहा है कि विराट कहना चाहते हैं कि धोनी हर जगह हैं। उन्होंने अपनी इस स्टोरी पर कैप्टन कूल को भी टैग किया है। 

 

धोनी की कप्तानी में किया डेब्यू

बता दें कि विराट कोहली ने एमएस धोनी की कप्तानी में 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। साल 2012-13 तक वह टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हो गए थे। साल 2014 में जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो विराट कोहली की इसकी कमान सौंपी गई।

publive-image

बाद में जब माही ने साल 2017 में वनडे और टी20 से भी संन्यास का ले लिया तो इन फॉर्मेट की कप्तानी भी विराट को मिली। कोहली ने माही की कप्तानी में काफी समय तक खेला। विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। एशिया कप 2022 और टी20 विश्वकप 2022 में उन्होंने कई ताबड़तोड़ पारियां खेलीं।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: मिनी ऑक्शन में एन जगदीसन पर लगेगी मेगा बोली, विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ दिए लगातार 5 शतक

#Virat Kohli #MS Dhoni
Latest Stories