न्यू ईयर मनाने दुबई पहुंचे विराट और अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

author-image
By puneet sharma
New Update
न्यू ईयर मनाने दुबई पहुंचे विराट और अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ये साल समाप्त हो रहा है, लोग इस साल को विदाई देने और नए साल के आगमन की तैयारियों में लगे हैं। लोग इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अच्छी तरह से सेलिब्रेट करते हैं।

ज्यादातर लोग इस अवसर पर पसंदीदा जगह घूमने निकल जाते हैं। सिलेब्रिटीज भी इसमें पीछे नहीं रहतीं। वो भी छुट्टियां मनाने किसी पसंदीदा जगह पहुंच जाते हैं। इस बार भी यही सिलसिला जारी है। ऐसा करने वालों में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ छुट्टी मनाने दुबई गए हैं। 

ये भी पढ़ें: गंभीर ने चुनी टीम इंडिया के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन, केएल राहुल, विराट और रोहित को नहीं दी जगह

सोशल मीडिया पर डाली अपनी तस्वीरें 

विराट और अनुष्का इस समय यूएई के दुबई में हैं। इस बार इन्होंने अपना न्यू ईयर दुबई में सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया है। दोनों इस समय अपनी बेटी वामिका के साथ दुबई में मौजूद हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को दी।

विराट ने अपनी पोस्ट डाली, उसका कैप्शन उन्होंने लिखा '2022 का आखिरी सूर्योदय'। वहीँ अनुष्का ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'पिछली रात इस शहर के साथ'। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक मांगा हुआ था। लेकिन वो इसके बाद खेले जाने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें: उर्वशी के मिस्ट्री पोस्ट पर भड़के यूजर्स, ट्रोल करते हुए कहा- 'नाम तो लिख देतीं मैडम'

 

विराट के लिए अच्छा रहा है साल 2022 

publive-image

विराट के लिए इस साल के शुरुआती 8-9 महीने पिछले कुछ सालों की तरह ही खराब रहे, उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल भी उठने शुरू हो गए। लेकिन उन्होंने एशियाकप के दौरान अपनी फॉर्म प्राप्त कर ली। इसके बाद उन्होंने विश्व कप में भी तहलका मचा दिया था।

इस साल का अंत आते-आते उन्होंने टी20 और वनडे में अपने शतकों के सूखे को भी समाप्त कर दिया। और 2022 को अपने लिए यादगार बना दिया। अब उन्हें टेस्ट में भी अपनी फॉर्म वापसी की इंतजार है। उम्मीद है कि वो 2023 में ये कारनामा भी कर दिखाएंगे।

Latest Stories