रियान पराग ने धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट से लगाया छक्का, वीडियो देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप...

वजह कुछ भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर Riyan Parag हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रियान महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में हैलीकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं।

author-image
By Sonam Gupta
New Update
रियान पराग ने धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट से लगाया छक्का, वीडियो देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप...

महेंद्र सिंह धोनी काे कॉपीराइट हैलीकॉप्टर शॉट के बारे में तो आप सभी जानते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में इस शॉट को खुद माही ने जितनी बार नहीं लगाया है, उतनी बार दूसरे खिलाड़ी दिखे हैं। अब हैलीकॉप्टर शॉट को बाउंड्री पार पहुंचाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में Riyan Parag का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने धोनी की स्टाइल में जो सिक्स लगाया है, उसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Riyan Parag ने लगाया हैलीकॉप्टर शॉट

वजह कुछ भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर Riyan Parag हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रियान महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में हैलीकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ना केवल शॉट लगाया, बल्कि गेंद को 6 रन के लिए बाउंड्री पार भी भेजा है।

रियान पराग की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने 14 सेकेंड का ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें 21 वर्षीय Riyan Parag खड़े-खड़े बड़ी ही आसानी से हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का लगाते दिख रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए कहा कि RR ने लिखा, 'सीधा एमएस धोनी के क्रिकेट स्कूल से।'

ये भी पढ़ें : IND Vs BAN: बांग्लादेश दौरा मिस कर सकते हैं रवींद्र जडेजा, इस तूफानी बल्लेबाज को मिलेगा मौका

लगातार बल्ले से अच्छा कर रहे हैं Riyan Parag

publive-image

असम की ओर से खेलते हुए विजय हजारे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने  7 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान रियान ने 72.60 की औसत से कुल 363 रन बनाए हैं। इस युवा बल्लेबाज़ का स्ट्राइक रेट 113.43 का रहा है और वह अब तक 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। बताते चलें, राजस्थान रॉयल्स ने रियान को टीम के साथ बरकरार रखने का फैसला किया और आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन किया है। 

Latest Stories