IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

टी20 विश्वकप 2022 का 42वां मुकाबला रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

T20 World Cup 2022, India vs Zimbabwe, IND vs ZIM: टी20 विश्वकप 2022 का 42वां मुकाबला रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। यादव ने 25 गेंदों पर 61 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही सूर्या ने कई खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। 

2022 में टी20 में सर्वाधिक रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ ही 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने 28 मैच की 28 पारियों में 44.60 की औसत और 186.54 के स्ट्राइक रेट से 1026 रन बनाए है। इस साल उन्होंने 9 अर्धशतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। वहीं तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, चौथे पर पथुम निशंका और पांचवें नंबर पर सिकंदर रजा हैं।

  • सूर्यकुमार यादव: 1026 रन
  • मोहम्मद रिजवान: 924 रन
  • विराट कोहली: 731 रन
  • पथुम निशंका: 713 रन
  • सिकंदर रजा: 701 रन

publive-image

युवराज के क्लब में शामिल

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह युवराज सिंह के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। सूर्या ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल, तीसरे पर युवराज सिंह और चौथे पर सूर्यकुमार यादव हैं। 

टी20 विश्वकप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

  • युवराज सिंह, बनाम इंग्लैंड: 12 गेंद
  • केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड: 18 गेंद
  • युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया: 20 गेंद
  • सूर्यकुमार यादव बनाम जिम्बाब्वे: 23 गेंद

ये भी पढ़ें: IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे को जीत के लिए चाहिए 187 रन, सूर्या ने खेली तूफानी पारी, राहुल ने भी लगाई फिफ्टी

Latest Stories