IND vs NZ: वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय बने शुभमन गिल, तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रच दिया है। गिल एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कतेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेाज बन गए हैं।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
IND vs NZ: वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय बने शुभमन गिल, तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रच दिया है। गिल एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेाज बन गए हैं। 

23 वर्षीय ओपनर ने अपनी पारी का 106वां रन बनाने के साथ ही ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुभमन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 पारी खेली।

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

शुभमन गिल से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम पर दर्ज था। कोहली ने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर की 24वीं पारी में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। 

कोहली (24) के बाद तीसरे पायदान पर शिखर धवन (24 पारी) का नाम आता है। बता दें कि ओवरऑल 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तानी ओपनर फखर जमां (18 पारियों) के नाम पर दर्ज है।

 

ये भी पढ़ें- '50 पारियां हो गई, अब सख्त होना पड़ेगा...', गौतम गंभीर ने उठाए रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर सवाल

सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय (आंकड़े पारियों में)

  • 19: शुभमन गिल*
  • 24: विराट कोहली
  • 24: शिखर धवन
  • 25: नवजोत सिंह सिद्धू
  • 25: श्रेयस अय्यर

ओवरऑल सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 18: फखर जमान (पाकिस्तान)
  • 19: शुभमन गिल* (भारत)
  • 19: इमाम-उल-हक (पाकिस्तान)
  • 21: विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
  • 21: केविन पीटरसन (इंग्लैंड)

लगातार दूसरा शतक 

शुभमन गिल ने 87 गेंदों पर अपने वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा किया। इस फॉर्मेट में उनका ये लगातार दूसरा शतक भी रहा। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में भी गिल ने 97 गेंदों पर 116 रन बनाए थे।

23 साल की उम्र में भारत के लिए बैक टू बैक वनडे शतक

रोहित शर्मा (बनाम जिम्बाब्वे, श्रीलंका)
विराट कोहली (बनाम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड)
विराट कोहली (बनाम श्रीलंका, श्रीलंका)
विराट कोहली (बनाम पाकिस्तान, श्रीलंका)
शुभमन गिल (बनाम श्रीलंका, न्यूजीलैंड)*

ये भी पढ़ें- 'रोहित और द्रविड़ सठिया गए हैं क्या', Umran Malik को ड्रॉप कर शार्दुल को प्लेइंग-XI में शामिल करने पर भड़के फैंस

Latest Stories