अख्तर और शमी के बीच जारी कोल्ड वॉर में हुई शाहिद अफरीदी की एंट्री, लाइव TV पर भारतीय गेंदबाज को कहा...

टी20 विश्व कप के फाइनल में 13 नवंबर को पाकिस्तान की टीम को हराकर इंग्लैंड की टीम दूसरी बार टी20 चैम्पियन बन गई। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद जहां इंग्लैंड की टीम को सभी बधाई देने लगे। तो वहीं पाकिस्तान की टीम को खराब खेल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। किस्मत के सहारे फाइनल तक का सफर तय करने वाली पाकिस्तानी टीम की हार के बाद उसके कई समर्थक, कई विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर खिसियाते और अपनी झेंप मिटाते नजर आए, उन्हे हार का सदमा बर्दाश्त न

author-image
By puneet sharma
New Update
अख्तर और शमी के बीच जारी कोल्ड वॉर में हुई शाहिद अफरीदी की एंट्री, लाइव TV पर भारतीय गेंदबाज को कहा...

टी20 विश्व कप के फाइनल में 13 नवंबर को पाकिस्तान की टीम को हराकर इंग्लैंड की टीम दूसरी बार टी20 चैम्पियन बन गई। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद जहां इंग्लैंड की टीम को सभी बधाई देने लगे। तो वहीं पाकिस्तान की टीम को खराब खेल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। किस्मत के सहारे फाइनल तक का सफर तय करने वाली पाकिस्तानी टीम की हार के बाद उसके कई समर्थक, कई विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर खिसियाते और अपनी झेंप मिटाते नजर आए, उन्हे हार का सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ।  

ऐसा ही कुछ किया पाकिस्तान के बड़बोले पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी। वो पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए, उन्हें पाकिस्तान की हार से गहरा सदमा लगा। पाकिस्तानी टीम की उसके खराब खेल के लिए आलोचना करने के बजाय वो भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की उनके ट्वीट के लिए आलोचना करते नजर आए। सिर्फ वही नहीं पाकिस्तानी टीवी चैनल समा के पैनल पर बैठे सारे लोग मोहम्मद शमी के ट्वीट का सहारा लेकर पाकिस्तानी टीम को बचाते नजर आए। उन्होंने शमी के सहारा लेकर पाकिस्तानी टीम की हार पर अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद अफरीदी ने शांति का उपदेश भी दिया। 

यह भी पढ़ें - IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन नहीं खेलेगा यह इंग्लिश बल्लेबाज, लंबे फॉर्मेट पर करेंगे फोकस

क्या है मोहम्मद शमी वाला मामला 

दरअसल पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने जब निराश होते हुए ट्वीट किया तो मोहम्मद शमी ने उन्हें रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने पाकिस्तान की हार पर दुखी शोएब की चुटकी लेते हुए कहा था कि ये सॉरी ब्रदर.. इसी को कर्मा कहते हैं। इसी पर कई पाकिस्तानी भड़क गए हैं। 

यह भी पढ़ें - क्या अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? पूर्व भारतीय ओपनर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मैं उनको टीम में नहीं देखता

क्या कहा बड़बोले अफरीदी ने 

publive-image

भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाले और भड़काऊ बयान देने वाले अफरीदी अमन और भाईचारे का प्रवचन देते नजर आए। अपने हर बयान में भारत की आलोचना का कोई मौका नहीं चूकने वाले बड़बोले अफरीदी इस बार शांति का ज्ञान बाँचते नजर आए। हमेशा दोनों देशों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करने वाले अफरीदी को आज रिश्ते सुधारने की याद आई। उन्होंने अपने बयान में दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की जरूरत बताई। अफरीदी इस बार भारत पर अपने सुर बदलते दिखे, लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी टीम की हर पर बोलने से बचने के लिए मोहम्मद शमी के ट्वीट का सहारा लिया। 

पूर्व ऑलराउंडर अफरीदी बोले कि "हम खिलाड़ी अपने देश के एम्बेसडर और रोल मॉडल होते हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि दोनों मुल्कों के बीच फैली नफरत खत्म हो। हम आपस में पड़ोसी हैं, हमें ऐसी कोशिश करनी चाहिए कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरें। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, फिर क्या हम अनपढ़, जाहिल लोगों से ये उम्मीद करेंगे।"

आगे इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि "हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर हों। दोनों टीमें एक दूसरे के साथ खेले, हम उन्हें यहां खेलते हुए देखना चाहते हैं। मोहम्मद शमी ने जो किया, वो गलत हैउन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर कोई पूर्व खिलाड़ी ऐसा करता तो फिर भी समझ जा सकता था। लेकिन ये तो अभी खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।"  

Latest Stories