'इन 3 विदेशी स्पिनरों पर रहेगी मुंबई की नजर, राहुल चाहर की कमी को कर सकते हैं पूरा', मांजरेकर के बताए नाम

मुंबई इंडियन की टीम का पिछले सत्र में प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। आईपीएल की सबसे सफल टीम न सिर्फ नॉक आउट में पहुँचने में असफल रही, बल्कि उसे अंकतालिका में अंतिम स्थान पर संतोष करना पड़ा। उसके इस खराब प्रदर्शन की वजह उसके खराब चयन को भी मन गया। मुंबई इंडियन ने अपने कुछ खिलाड़ियों को पिछले सीजन रिलीज कर दिया था।  इन खिलाड़ियों में राहुल चाहर भी थे। राहुल चाहर को मुंबई इंडियन ने रिलीज कर दिया था। मुंबई इंडियन को पिछले सीजन राहुल चाहर की कमी काफी खली थी। 

author-image
By puneet sharma
'इन 3 विदेशी स्पिनरों पर रहेगी मुंबई की नजर, राहुल चाहर की कमी को कर सकते हैं पूरा', मांजरेकर के बताए नाम
New Update

मुंबई इंडियन की टीम का पिछले सत्र में प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। आईपीएल की सबसे सफल टीम न सिर्फ नॉक आउट में पहुँचने में असफल रही, बल्कि उसे अंकतालिका में अंतिम स्थान पर संतोष करना पड़ा। उसके इस खराब प्रदर्शन की वजह उसके खराब चयन को भी माना गया। मुंबई इंडियन ने अपने कुछ खिलाड़ियों को पिछले सीजन रिलीज कर दिया था। 

इन खिलाड़ियों में राहुल चाहर भी थे। राहुल चाहर को मुंबई इंडियन ने रिलीज कर दिया था। मुंबई इंडियन को पिछले सीजन राहुल चाहर की कमी काफी खली थी। इस बार मुंबई की टीम अपनी इस कमजोरी को सुधारना चाहेगी। मुंबई इंडियंस इस बार अपने नीलामी पर्स में 20.55 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन में उतरेगी। मुंबई के पास इस समय 9 स्लॉट खाली हैं। इनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी हैं। इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया था।

मुंबई इंडियंस की निगाहें इस बार 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कम से कम एक विदेशी स्पिनर को अपनी टीम का हिस्सा बनाने पर रहेंगी। कौन वो 3 स्पिनर हो सकते हैं, इस पर जाने-माने खेल विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी राय व्यक्त की है। मांजरेकर के अनुसार ये 3 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित के बाद KL भी हुए चोटिल; दूसरे टेस्ट से हो सकते बाहर

आदिल रशीद 

publive-image

इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद भी इस बार ऑक्शन में उतरेंगे। रशीद को आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। रशीद केवल एक बार 2021 में आईपीएल के हिस्सा रहे हैं। तब उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने जोए रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना था। 

आदिल रशीद को आईपीएल 2021 के उस सीजन में सिर्फ 1 मैच खेलने का अवसर मिला था। लेकिन उनके अनुभव और फॉर्म को देखकर मुंबई इंडियंस भी अन्य फ्रेंचाइजी की तरह उन्हें खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाएगा।

एडम जंपा 

publive-image

ऑस्ट्रेलिया एडम जम्पा भी इस बार की नीलामी में दिखाई देंगे। 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले जम्पा ने आईपीएल में कुल 14 मैच ही खेले हैं, इसमें उनके नाम 21 विकेट हैं। वो आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायन्ट्स और आरसीबी की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

पिछली बार अनसोल्ड रहने वाले जम्पा को उनके हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए कई टीमें खरीदना चाहेंगी। क्योंकि उनका हालिया  अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उनकी घूमती गेंदों पर बड़े-बड़े बल्लेबाज घुटने टेक देते हैं। कई टीमों की तरह मुंबई की निगाहें भी उन पर रहेंगी वो उन्हें अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने की टीम की घोषणा, किए गए हैं ये बदलाव

तबरेज शम्सी 

publive-image

दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी भी 23 दिसम्बर को होने वाली ऑक्शन का हिस्सा होंगे। शम्सी ने आईपीएल में 2016 में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे तबरेज शम्सी ने अब तक केवल 5 मैच ही खेले हैं।

जिसमें उन्हें 3 विकेट ही मिले हैं। लेकिन ये आंकड़े सही तस्वीर पेश नहीं करते। भले ही शम्सी के पास आईपीएल के ज्यादा अनुभव न हो, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय अनुभव काफी है। जहां उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इसलिए मुंबई इंडियंस की निगाहें उन्हें खरीदने पर जरूर होंगी।

मुंबई इंडियन की वर्तमान स्क्वाड -

रोहित शर्मा (कप्तान), डिवाल्ड ब्रेविस, ऋतिक शौकिन, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय सिंह, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश माधवल और अर्जुन तेंदुलकर। 

#IPL #t20cricket #mumbai indians #IPL 2023 #IPL Auction #Adil Rashid #T20 League
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe