Rishabh Pant Accident: धोनी संग क्रिसमस मनाकर लौटे थे पंत, घर जाते हुए बड़ा हादसा

खेल जगत के लिए 30 दिसंबर की सुबह अच्छी नहीं रही। इस दिन दो बुरी खबरें आईं। पहली बुरी खबर फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले के निधन की आई, तो दूसरी खबर ये आई कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। ये घटना उस समय घटी, जब वो दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। इस घटना के वक्त वो गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे।  ड्राइव करते वक्त अचानक झपकी लगने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, और धूँ-धूँ कर जल उठी। वो तो समय रहते पंत गाड़ी से बाहर आ गए, नहीं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती

author-image
By puneet sharma
Rishabh Pant Accident: धोनी संग क्रिसमस मनाकर लौटे थे पंत, घर जाते हुए बड़ा हादसा
New Update

खेल जगत के लिए 30 दिसंबर की सुबह अच्छी नहीं रही। इस दिन दो बुरी खबरें आईं। पहली बुरी खबर फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले के निधन की आई, तो दूसरी खबर ये आई कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। ये घटना उस समय घटी, जब वो दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। इस घटना के वक्त वो गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। 

ड्राइव करते वक्त अचानक झपकी लगने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, और धूँ-धूँ कर जल उठी। वो तो समय रहते पंत गाड़ी से बाहर आ गए, नहीं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। इस घटना में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए, और उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा, जहाँ उनका इलाज जारी है। चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें इससे उबरने में अभी काफी वक्त लगेगा।

ये भी पढ़ें : VIDEO: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो, धवन ने दी थी गाड़ी धीमे चलाने की सलाह

दुबई में धोनी और दोस्तों संग की थी क्रिसमस पार्टी 

 

ऋषभ पंत हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में शामिल थे। सीरीज समाप्त होने के बाद वो धोनी औऱ कुछ दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने दुबई चले गए थे। ये बात एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की थी। उन्होंने ये पोस्ट 27 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनके द्वारा डाली गई इस तस्वीर में धोनी, खुद साक्षी और उनके कुछ दोस्तों के साथ ऋषभ पंत भी नज़र आ रहे हैं। छुट्टियां मनाने के बाद पंत दिल्ली वापस आ गए। और 30 दिसबंर को अपनी मां को सरप्राइज करने रुड़की जा रहे थे। तब ये दुर्घटना घट गई।

ऋषभ को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है, बताया जा रहा है कि फिटनेस संबधी कुछ समस्या के चलते उनको NCA को रिपोर्ट करने को कहा गया था। अपने घर रुड़की जाने के बाद उनको NCA जाना था। अगर पंत की फिटनेस की बात करें तो इससे पूर्व बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भी उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। फिर वो स्वदेश वापस आ गए थे। बाद में वो टेस्ट सीरीज खेलने बांग्लादेश वापस गए थे। 

#MS Dhoni #INDIA CRICKET TEAM #rishabh pant #team india #India vs Bangladesh #Rishabh Pant Car Accident
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe