भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज Mayank Agarwal के घर में नया मेहमान आया है। उनकी पत्नी आशिता सूद अग्रवाल ने बेटे को जन्म दिया है। मयंक ने सोशल मीडिया पर पत्नी और बेबी संग प्यारी सी फोटो शेयर की। साथ ही फैंस को ये भी बता दिया है कि इस कपल ने अपने बेटे का नाम क्या रखा है।
Mayank Agarwal हुए डैडीज क्लब में शामिल
पत्नी आशिता सूद अग्रवाल ने 8 दिसंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसी के साथ Mayank Agarwal भी टीम इंडिया के डैडीज क्लब में शामिल हो गए हैं। Mayank Agarwal ने अपने फैंस के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'हम अपने दिल से अयांश का स्वागत करत हैं। प्रकाश की पहली किरण, हमारा एक हिस्सा और ईश्वर का उपहार। 08.12.2022'।
हालांकि फोटो में बच्चे का चेहरा साफ नहीं है। लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सभी बधाई देते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे सहित तमाम खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।
With our hearts full of gratitude, we introduce Aayansh ♥️
The first Ray of light, a part of US & a Gift of God🧿🧿
08.12.2022 ♥️ pic.twitter.com/mPqW7FTSjl
— Mayank Agarwal (@mayankcricket) December 11, 2022
ये भी पढ़ें : 'Dear Cricket मुझे एक मौका और दो', उनादकट को चांस पाता देख करुण नायर हुए इमोशनल, ट्विटर पर जाहिर किया दर्द
2018 में हुई थी शादी
कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने वाले Mayank Agarwal ने अपनी गर्लफ्रेंड और कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सीद की बेटी आशिता सूद संग 2018 में शादी की थी। शादी से पहले ये जोड़ा 7 साल के लंबे रिलेशनशिप में रहा। आपको बता दें, मैदान पर सीधे-साधे से दिखने वाले मयंक काफी रोमांटिक हैं। उन्होंने अपनी आशिता को शादी के लिए बड़े ही फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। जी हां, जनवरी 2018 को थेम्स नदी के किनारे बने 'लंदन आई' झूले पर आसमान में आशिता को रिंग पहनाई थी। इसी साल फिर दोनों उसी साल शादी के बंधन में बंध गए थे।