IPL, BCCI और Ads के जरिए इतनी कमाई करते हैं KL Rahul, जानें कितनी है नेटवर्थ

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले 2 मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले रखी है। इस सीरीज में केएल राहुल और अक्षर पटेल भाग नहीं ले रहे हैं, इसकी वजह इन दोनों खिलाड़ियों का अपनी शादी में व्यस्त होना है। इस दोनों खिलाड़ियों की इस महीने शादी है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को है।  केएल राहुल की शादी जाने-माने बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की पुत्री और अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ हो रही है। इन दोनों के अफेयर और शाद

author-image
By puneet sharma
New Update
IPL, BCCI और Ads के जरिए इतनी कमाई करते हैं KL Rahul, जानें कितनी है नेटवर्थ

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं, इन दिनों भी वो चर्चाओं में हैं। उनके चर्चा का विषय बने होने की वजह उनका मैदान में किया गया प्रदर्शन तो है ही, साथ ही उनकी मैदान के बाहर की उनकी गतिविधियां भी हैं। उनकी 23 जनवरी को शादी हुई है। उनकी शादी में कुछ ही सिलेब्रिटीज को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि आईपीएल के बाद उनकी शादी से जुड़ा एक बड़ा आयोजन होगा। 

केएल राहुल की शादी जाने-माने बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की पुत्री और अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ हुई है। इन दोनों के अफेयर और शादी की शादी की चर्चा पिछले कई सालों से चल रही थी। इसके बाद सुनील शेट्टी ने इन दोनों की जल्द ही शादी की घोषणा करके इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था। इस समय ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, सभी लोग केएल राहुल के बारे में सब कुछ जानने के लिए उत्सुक हैं। 

राहुल-आथिया की शादी 

 

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को खंडाला में सम्पन्न होगी। शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हुईं थीं, जो 23 जनवरी तक चलेंगी। 21 जनवरी  को हल्दी आदि की रस्में हुई थीं, जबकि 22 जनवरी को मेहंदी की रस्म हुई थी। बाकी रस्में 23 जनवरी को पूरी होंगी। इस शादी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।   

केएल राहुल की नेटवर्थ, प्रॉपर्टी और कारें कितनी है?

publive-image

भारत के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 81 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी सालाना सैलरी 17 करोड़ रुपये है। 30 वर्षीय राहुल का कर्नाटक के मंगलौर में एक आलीशान बंगला है, इसके अतिरिक्त उनकी देश में कई और जगह भी प्रॉपर्टी है। 

इसके अलावा लोकेश राहुल के पास कुछ महंगी कारों का कलेक्शन भी है, इसमें Mercedes AMG C 43, ऑडी R8 जैसी लक्जरी कार भी शामिल है। राहुल ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

हिंदी फिल्मों के बड़े स्टारों में शामिल सुनील शेट्टी फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस में भी एक जाना-माना नाम हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने कुल 4 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, आथिया शेट्टी की कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 

Latest Stories