IPL Mini Auction: विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचाने वाले इन 3 युवा बल्लेबाजों पर लग सकती है बड़ी बोली

आईपीएल 2023 के लिए आगामी 23 दिसंबर को ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में आईपीएल फ्रेंचाईजी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी तो शामिल होंगे ही, साथ ही हालिया दिनों में अपने प्रदर्शन से धूम मचाने वाले खिलाड़ियों को भी आईपीएल फ्रेंचाईजी हाथोंहाथ लेंगे। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी भी इसमें नीलामी में शामिल होंगें।    इसके अलावा इस समय जारी विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे कई खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाईजी नजर रखेंगे। इस विजय हजारे ट्रॉफी में कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प

author-image
By puneet sharma
New Update
IPL Mini Auction: विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचाने वाले इन 3 युवा बल्लेबाजों पर लग सकती है बड़ी बोली

आईपीएल 2023 के लिए आगामी 23 दिसंबर को ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में आईपीएल फ्रेंचाईजी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी तो शामिल होंगे ही, साथ ही हालिया दिनों में अपने प्रदर्शन से धूम मचाने वाले खिलाड़ियों को भी आईपीएल फ्रेंचाईजी हाथों हाथ लेंगे। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी भी इसमें नीलामी में शामिल होंगें।   

इसके अलावा इस समय जारी विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे कई खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाईजी नजर रखेंगे। इस विजय हजारे ट्रॉफी में कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल फ्रेंचाईजी के लिए सोचने पर विवश कर दिया। इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचाने वाले ये 3 बल्लेबाज भी IPL मिनी ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल फ्रेंचाईजी इनके प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए इन पर बड़ी बोली लगा सकते हैं।   

ये भी पढ़ें: 'मेरा साथ नौकरों जैसा व्यवहार हुआ', वसीम अकरम ने पूर्व पाक कैप्टन पर लगाए संगीन आरोप; आरोपी क्रिकेटर ने बताया बेबुनियाद

1 - एन जगदीसन (Jagadeesan) 

publive-image

ये विजय हजारे ट्रॉफी जिस खिलाड़ी के लिए सबसे यादगार रही वो है नारायण जगदीसन। तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने विजय हजारे ट्रॉफी में इस साल अपने नाम की धूम मचाकर रख दी है। इस साल उन्होंने रिकॉर्डतोड़ लगातार 5 शतक लगाकर अपने नाम का डंका बजा दिया है। इसमें अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेली गई 277 रनों की लाजबाब पारी भी शामिल है। 2016 में अपना करियर शुरू करने वाले 26 वर्षीय जगदीसन एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जगदीसन ने अपने 26 प्रथम श्रेणी मैचों में 1261 रन 37.08 की औसत से बनाए हैं। वहीं  लिस्ट A  के 44 मैचों में 2090 रन 49.76 की औसत से बनाए हैं। जगदीसन ने अपने 51 टी20 मैचों में 1064 रन 32 24  की औसत से 118.61 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। 

जगदीसन पिछले साल तक आईपीएल फ्रेंचाईजी CSK का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग ने इस बार रिलीज कर दिया है। हालांकि उनके प्रदर्शन को सीएसके को अपने निर्णय पर पछतावा जरूर होगा। क्योंकि जगदीसन ने विजय हजारे के इस सीजन के 8 मैचों में 830 रन 138.33 की औसत से बनाए हैं। इसलिए अब वो उन्हें फिर से खरीदने का प्रयास जरूर करेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें दूसरे फ्रेंचाईजी से भी कड़ी टक्कर लेनी होगी। क्योंकि अन्य फ्रेंचाईजी भी इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे। इस बार जगदीसन पर बड़ी बोली लगना लगभग तय है। 

2 - आर्यन जुयाल (Aryan Juyal) 

publive-image

विजय हजारे ट्रॉफी से 2017-18 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयाल एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आर्यन टीम इंडिया के लिए U19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले आर्यन पिछले साल तक आईपीएल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियन का हिस्सा थे। लेकिन मुंबई इंडियन ने उन्हें रिलीज कर दिया था। आर्यन ने अपने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 377 रन 29 की औसत से बनाए हैं। वहीं  लिस्ट A  के 28 मैचों में 1026 रन 41.04 की औसत से बनाए हैं। जुयाल ने अपने 14 टी20 मैचों में 285 रन 35.62 की औसत से 121.27 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।  

इस साल उन्होंने विजय हजारे में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 2 शतक लगाने के अलावा भी कई और अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैचों में 494 रन 70.94 की औसत से बनाए हैं। 28 नवंबर को भी उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 159 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम को जिताने का पूरा प्रयास किया। आर्यन के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि मुंबई इंडियन को उन्हें रिलीज करने पर अफसोस हो रहा होगा। 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में उन्हें अपने इस प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है। आईपीएल 2023 में उन्हें खरीदने के लिए कई फ्रेंचाईजी अच्छी खासी रकम दे सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: जाफर ने किया संजू को बाहर किए जाने के पीछे की वजह का खुलासा, टीम इंडिया को दी ये कमियाँ दूर करने की सलाह

3 - शुभम खजूरिया (Shubham Khajuria)

publive-image

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम खजूरिया घरेलू क्रिकेट में एक जाना-माना हैं। वो घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। 2011-12 में अपना करियर शुरू करने वाले खजूरिया पर अभी तक किसी आईपीएल फ्रेंचाईजी की नजर नहीं पड़ी है। शुभम ने असम  के खिलाफ खेलते हुए 28 नवंबर को शानदार आक्रामक शतक लगाया था। शुभम ने 51 प्रथम श्रेणी मैचों में 3001 रन 32.97 की औसत से बनाए हैं। लिस्ट A में 18 मैचों में उन्होंने 1879 रन 32.96 की औसत के साथ बनाए हैं। टी20 के 34 मैचों में खजूरिया ने 792 रन 119.63 की स्ट्राइक रेट और 26.40 की औसत के साथ बनाए हैं। 

इससे पहले खेली गई अंतिम 4 पारियों में भी उन्होंने लगातार 4 हाफ सेंचुरी लगाई थीं। शुभम ने इस साल विजय हजारे में 6 मैचों में 456 रन 76 की औसत से बनाए हैं। इसलिए इस बार के विजय हजारे ट्रॉफी के बाद लगता है, कि उन पर 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में बोली लगाई जा सकती है। संभावना यही नजर आ रही है, कि इस बार उन पर आईपीएल फ्रेंचाईजी धन की बर्षा कर सकते हैं। 

Latest Stories