IPL 2023: Mumbai Indians करेगी Kieron Pollard को रिलीज, टूटेगा 12 साल का साथ! Kieron Pollard आईपीएल के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2022 में 11 मैचों में उन्होंने 107.46 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और 31.25 के औसत से 4 विकेट निकाले। जबकि उनके ऑलओवर आईपीएल आंकड़ों By Sonam Gupta 13 Nov 2022 in Cricket New Update क्रिकेट के गलियारों में IPL 2023 की चर्चा होने लगी हैं। सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने-अपने रिलीज व रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जमा करनी है। वहीं इस बीच सूत्रों के माध्यम से खबर सामने आ रही है कि लगातार 2 खराब सीजनों के बाद अब मुंबई इंडियंस Kieron Pollard को स्क्वाड से रिलीज करने की तैयारी में है। Kieron Pollard को मुंबई कर सकती है रिलीज लगातार पिछले 2 सीजनों से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फ्रेंचाइजी टॉप-4 में भी जगह नहीं बना सकी है। ऐसे में अब आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की टीम बदलाव के साथ मैदान पर नजर आ सकती है। खबरों की मानें, तो मुंबई इंडियंस ऑक्शन से पहले Kieron Pollard को रिलीज कर सकती है। 2010 में MI ने Kieron Pollard को अपने साथ जोड़ा था। लगातार 12 सालों से कैरेबियाई खिलाड़ी मुंबई का हिस्सा है। लेकिन आईपीएल 2022 में पोलार्ड प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को टीम के हित के लिए ये बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें- सेमीफाइनल में मिली हार के बाद छलका Virat Kohli का दर्द, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट पोलार्ड का प्रदर्शन रहा निराशाजनक Kieron Pollard आईपीएल के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2022 में 11 मैचों में उन्होंने 107.46 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और 31.25 के औसत से 4 विकेट निकाले। जबकि उनके ऑलओवर आईपीएल आंकड़ों की बात करें, तो पोलार्ड ने 189 मैचों में 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 31.59 के औसत से 69 विकेट भी निकाले हैं। मुंबई इंडियंस को होगी वापसी की उम्मीद IPL 2021 और फिर IPL 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। फ्रेंचाइजी दोनों ही सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। पिछले सीजन जब 10 टीमो ंने आईपीएल में हिस्सा लिया, तब मुंबई इंडियंस ने 10वें पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली। फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने की जगह मार्क बाउचर को टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। देखने वाली बात होगी कि क्या बाउचर MI की स्थिति को सुधारकर एक बार फिर इसे चैंपियन बना सकेंगे। ये भी पढ़ें- बदलाव के मूड में आया BCCI, रोहित-विराट की होगी छुट्टी, हार्दिक संभालेंगे टीम की कमान #IPL #mi #mumbai indians #Kieron Pollard #IPL 2023 Read More यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article