IPL 2023: CSK को एक बार फिर चैंपियन बनाने के इरादे से धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस, लंबे-लंबे छक्के लगाए

आईपीएल 2023 की शुरुआत में लगभग 2 महीने का समय ही बाकी रह गया है। जो खिलाड़ी इस समय अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट से दूर हैं, उन्होंने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल धोनी भी पिछले काफी समय से मैदान ने दूर हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से माही अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। इसलिए वो भी अभी से आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं। 

author-image
By puneet sharma
New Update

माही ने शुरू की आईपीएल की तैयारी 

एमएस धोनी ने IPL 2023 के मद्देनजर अभ्यास शुरू कर दिया है। उनकी प्रेक्टिस की कुछ तस्वीरें यही हैं, जिनमें वो झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल का 16वां एडीशन धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है, इसलिए वो इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।  वो इस सीजन को अपने और अपनी टीम के लिए यादगार बनाना चाहते हैं।

धोनी पिछले साल की हार की कड़वी यादों को भुलाना चाहते हैं, इसलिए वो इस आईपीएल 2023 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले साल उनकी टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। 4 बार की चैंपियन CSK की टीम पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 मैच ही जीत सकी, और उसे 9वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। माही की अभ्यास की आई फोटो और वीडियो को देखकर लगा नहीं कि वो खेल से दूर हों, अब भी मैदान पर उनका पुराना अंदाज ही नजर आया। इस दौरान उन्होंने मैदान में लंबे-लंबे छक्के भी लगाए, और साथ ही डिफेंसिव तरीके से खेलने का भी अभ्यास किया। 

धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन 

publive-image

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने आईपीएल में 234 मैच खेलते हुए 4978 रन 135.20 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें 84* नॉट आउट के सर्वोच्च स्कोर के साथ, 24 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए 135 कैच भी लिए हैं और साथ ही 39 स्टंपिंग भी की हैं।   

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 के लिए टीम 

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, सुभ्रांशु सेनापति, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, अम्बाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम् दुबे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रेटोरियस, बेन स्टोक्स, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, भगत वर्मा, अजय मंडल, महेश तीक्षणा, राज्यवर्धन हंगरगेकर, सिमरनजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर और महेश पथिराना।  

Latest Stories