IPL 2023 Auction: सैम करन ने तोड़े आईपीएल ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में इस टीम ने खरीदा

आईपीएल 2022 में Sam Curran ने अपना नाम वापस ले लिया था। उससे पहले सैम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। अब यदि आंकड़ों की बात करें, तो इस खिलाड़ी ने 32 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 149.78 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। वहीं 31

author-image
By Sonam Gupta
New Update
IPL 2023 Auction: सैम करन ने तोड़े आईपीएल ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में इस टीम ने खरीदा

23 दिसंबर कोच्चि में IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया है। जहां, एक के बाद एक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। ऑक्शन हॉल में जब सैम करन का नाम आया, तो MI, RCB, RR, PBKS जैसी फ्रेंचाइजियों ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी पर जमकर बोली लगाई। आखिर में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में सैम को खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसी के साथ सैम आईपीएल ऑक्शन में इतिहास रचते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 

सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के नाम का ऑक्शन हॉल में तमाम फ्रेंचाइजियां इंतजार कर रही थी। जैसे ही सैम का नाम आया, वैसे ही एक के बाद एक फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी पर बोली लगानी शुरू कर दी। रॉयल चैलेंजर्स मुंबई और आरसीबी ने बोली लगानी शुरू की। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स के बीच काफी देर तक सैम करन को खरीदने के लिए जद्दोजहद चली। 

आखिर में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ शामिल कर लिया है। सैम ने आईपीएल ऑक्शन में रच दिया है। वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। 

सैम करन का आईपीएल करियर

इंजरी के चलते Sam Curran आईपीएल 2022 नहीं खेल सके थे। अब यदि आंकड़ों की बात करें, तो इस खिलाड़ी ने 32 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 149.78 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। वहीं 31.09 के औसत से 32 विकेट अपने नाम किए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इस युवा खिलाड़ी ने कम ही वक्त में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सही वजह है कि, सैम दुनियाभर की तमाम फ्रेंचाइची लीग में पसंद किए जाते हैं। 

Latest Stories