IPL 2023 AUCTION: पहले ही ऑक्शन में मालामाल हुए कैमरून ग्रीन, मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा

जब ऑक्शन हॉल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन का नाम आया, तो कई फ्रेंचाइजियों ने उत्साह दिखाया। पहली बार आईपीएल ऑक्शन में आए और बड़ी बोली हासिल की। मुंबई इंडियंस ने इस कंगारु प्लेयर को 17.50 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया है।

author-image
By Sonam Gupta
New Update
IPL 2023 AUCTION: पहले ही ऑक्शन में मालामाल हुए कैमरून ग्रीन, मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन बहुत ही रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। युवा खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग रही है। इसी क्रम में जब ऑक्शन हॉल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन का नाम आया, तो कई फ्रेंचाइजियों ने उत्साह दिखाया। पहली बार आईपीएल ऑक्शन में आए और बड़ी बोली हासिल की। मुंबई इंडियंस ने इस कंगारु प्लेयर को 17.50 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया है।

कैमरून ग्रीन की पहले ही ऑक्शन में चमकी किस्मत

आपने सुना होगा की आईपीएल ऑक्शन में रातों रात युवा खिलाड़ी करोड़पति बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ कैमरून ग्रीन के साथ भी हुआ है। जी हां, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम, जब IPL 2023 के लिए हो रहे ऑक्शन हॉल में लिया गया, तो शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच इस प्लेयर को खरीदने की रेस शुरू हुई।  लेकिन फिर 6.75 करोड़ पर आकर आरसीबी रुक गई और रेस में शामिल हुई दिल्ली कैपिटल्स। तब MI और DC के बीच ऑलराउंडर खिलाड़ी को खरीदने के लिए लंबी बैटल चली। जिसे आखिर में मुंबई इंडियंस ने जीता और कैमरून को 17.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया।

कैमरून ग्रीन पर क्यों लगी इतनी बड़ी बोली?

कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के उभरते सितारे हैं। ये खिलाड़ी अटैकिंग बैटिंग करने के साथ-साथ गेंद के साथ भी अपनी टीम के लिए अहम विकेट चटकाने की क्षमता रखता है। कंगारु खिलाड़ी ने अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए 8 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 173.75 की स्ट्राइक रेट व 17.38 के औसत से 139 रन बनाए हैं। वहीं 35.6 के औसत से 5 विकेट लिए हैं। 

याद हो, तो ग्रीन को भारत के खिलाफ ओपन करने का मौका मिला था। जहां, उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। ग्रीन ने 3 मैचों में 2 फिफ्टी लगाकर भारतीय सरजमीं पर ही भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे।

ये भी पढ़ें : IPL 2023 AUCTION: सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए निकोलस पूरन, लखनऊ ने बड़ी बोली लगाकर खरीदा

Latest Stories