IPL 2023 Auction: अब CSK के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, चैन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

आईपीएल 2023 के लिए जारी मिनी ऑक्शन में शामिल अजिंक्य रहाणे को चैन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया है। अब वो CSK की टीम का हिस्सा होंगे। औऱ आईपीएल 2023 में पीली जर्सी में रंग जमाते नज़र आएंगे। अजिंक्य रहाणे पर सिर्फ CSK ने ही बोली लगाई। चैन्नई ने 50 लाख की बोली लगाकर उन्हें बेस प्राइस पर अपने नाम कर लिया। अजिंक्य रहाणे की बेस प्राइस 50 लाख रुपये ही थी। पिछले साल रहाणे को KKR ने 1 करोड़ में खरीदा था।

author-image
By puneet sharma
New Update

ये भी पढ़ें: IPL 2023 AUCTION : राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे अब जेसन होल्डर, CSK को पछाड़ फ्रेंचाइजी ने जोड़ा साथ

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायनट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2008 के पहले ही सीजन में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले अजिंक्य रहाणे 2010 को छोड़कर लगातार हर साल आईपीएल का हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Mini Auction: बेन स्टोक्स पर मेहरबान हुईं लक्ष्मी जी, चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा

रहाणे ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 158 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 4074 रनों का योगदान भी दिया है। उनका औसत 30.86 का और स्ट्राइक रेट 120.68 का रहा है। पिछला सीजन उनका निराशाजनक रहा था। उन्होंने 7 मैचों में मात्र 133 रन ही बनाए थे। उनका एवरेज 19 और स्ट्राइक रेट 103.91 का रहा था।

Latest Stories