पाक के खिलाफ खेली पारी के बाद T20I रैंकिंग में कोहली को हुआ बड़ा फायदा, राशिद भी पहुंचे टॉप पर

ICC ने अपनी नई रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी। इसकी खास बात ये है कि विराट कोहली ने एक बार फिर टॉप 10 बल्लेबाजों में वापसी कर ली है, यानि कि किंग इज बैक। दूसरी हाइलाइट राशिद खान की गेंदबाजों में नंबर वन पर वापसी है। गेंदबाजों में वनिन्दु हसरंगा को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। वनिन्दु हसरंगा की गिरावट का फायदा तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और महेश तीक्ष्णा को हुआ है। इन तीनों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। 

author-image
By puneet sharma
New Update
पाक के खिलाफ खेली पारी के बाद T20I रैंकिंग में कोहली को हुआ बड़ा फायदा, राशिद भी पहुंचे टॉप पर

ICC ने अपनी नई रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी। इसकी खास बात ये है कि विराट कोहली ने एक बार फिर टॉप 10 बल्लेबाजों में वापसी कर ली है। दूसरी हाइलाइट राशिद खान की गेंदबाजों में नंबर वन पर वापसी है। गेंदबाजों में वनिन्दु हसरंगा को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। वनिन्दु हसरंगा की गिरावट का फायदा तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और महेश तीक्ष्णा को हुआ है। इन तीनों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। 

हसरंगा की रैंकिंग ऑल राउंडर लिस्ट में भी गिरी है, इसका फायदा डेविड विसे को हुआ है। टीमों में भारत पहले स्थान पर बना हुआ है। बल्लेबाजों की सूची में भारत के सूर्यकुमार यादव 828 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार 647 अंकों के साथ टॉप 10 में एकमात्र इंडियन बॉलर हैं। जबकि हार्दिक पाण्ड्या 189 अंकों के साथ ऑल राउंडरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

विराट की जबरदस्त वापसी, किंग इज बैक 

publive-image

विराट कोहली जो कुछ समय पहले तक अलग वजहों से चर्चा में थे, उन्होंने न सिर्फ अपनी पुरानी फॉर्म बल्कि अब रैंकिंग में भी टॉप 10 में वापसी कर ली है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ जब विराट अपने बेस्ट टच में नहीं थे, और लोग उन्हें टीम से ड्रॉप करने की मांग कर रहे थे। विराट लगातार क्रिकेट भी नहीं खेल रहे थे, लोग इसको लेकर भी उन पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन उसके बाद विराट ने फॉर्म में वापसी करते हुए सारे सवालों के जबाब अपने बल्ले से दे दिए।

उन्होंने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया, इससे उनकी रैंकिंग जो एशिया कप से पहले जो 33वीं थी, वो एशिया कप के बाद सुधर कर 15वीं तक आ गई। अब उनको पाकिस्तान के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन का ईनाम रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी के जरिए मिला है। वो रैंकिंग में 9 वें स्थान पर हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने फॉर्म में वापस आकर साबित कर दिया है, कि किंग इज बैक।

टी20 में टॉप 10 देशों की लिस्ट 

1 - भारत 
2 - इंग्लैंड 
3 - दक्षिण अफ्रीका 
4 - पाकिस्तान 
5 - न्यूजीलैंड 
6 - ऑस्ट्रेलिया 
7 - वेस्टइंडीज 
8 - श्रीलंका 
9 - बांग्लादेश 
10 - अफगानिस्तान   

टी-20 में टॉप 10 बल्लेबाज  

1 - मोहम्मद रिजवान  
2 - डेवोन कॉनवे 
3 - सूर्यकुमार यादव  
4 - बाबर आज़म 
5 - एडेन मार्करम  
6 - डेविड मलान 
7 - आरोन फिंच 
8 - पथुम निशंका 
9 - विराट कोहली 
10 - मोहम्मद वसीम 

टी-20 में टॉप 10 गेंदबाज  

1 - राशिद खान 702 
2 - जोश हेजलवुड 
3 - तबरेज शम्सी 
4 - मुजीब उर रहमान 
5 - महेश तीक्ष्णा 
6 - वनिन्दु हसरंगा 
7 - एडम जंपा 
8 - सैम करन 
9 - आदिल रशीद 
10 - भुवनेश्वर कुमार 

टी-20 में टॉप 10 ऑल राउंडर  

1 - शाकिब अल हसन 
2 - मोहम्मद नबी 
3 - हार्दिक पाण्ड्या 
4 - मोईन अली 
5 - सिकंदर रज़ा 
6 - जे जे स्मिट 
7 - डेविड विसे 
8 - वनिन्दु हसरंगा 
9 - जीशान मसूद 
10 - मार्कस स्टॉइनिस 

Latest Stories