कोहली का मुरीद हुआ यह WWE स्टार, ट्वीट कर कहा- 50 वनडे शतक लगाएंगे विराट

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह लगातार शतक पर शतक लगाते जा रहे हैं। अभी आधी जनवरी ही निकली है और विराट कोहली तीन शतक जड़ चुके हैं। विराट की ऐसे फॉर्म को देखकर फैंस से लेकर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
कोहली का मुरीद हुआ यह WWE स्टार, ट्वीट कर कहा- 50 वनडे शतक लगाएंगे विराट

WWE, Drew McIntyre, Virat Kohli, Sachin Tendulkar: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह लगातार शतक पर शतक लगाते जा रहे हैं। अभी आधी जनवरी ही निकली है और विराट कोहली तीन शतक जड़ चुके हैं। विराट की ऐसे फॉर्म को देखकर फैंस से लेकर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। स्कॉटिश रेसलर और पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी विराट की बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर किंग की जमकर तारीफ की है। मैकइंटायर ने कहा कि कोहली वनडे में 50 शतक लगाएंगे। 

मैकइंटायर का ट्वीट

ड्रू मैकइंटायर ने अपने ट्वीट में लिखा, "विराट कोहली की तीसरे वनडे में शतकीय पारी बेहद शानदार थी। वह एक अलग ही नस्ल के क्रिकेटर हैं। विराट निश्चित रूप से सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे और 50 वनडे शतक तक पहुंच जाएंगे?!"

 

एशिया कप से लौटी फॉर्म

विराट कोहली एशिया कप 2022 में शतक लगाने के साथ ही फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। इस साल उन्होंने सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया। बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट ने 91 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली थी। इसी मैच में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में विराट कोहली का कहर देखने को मिला। लंका टीम के खिलाफ विराट ने दो शतक लगाए। 

श्रीलंका के खिलाफ 2 सेंचुरी

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने इस साल का अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का निकला। लंका टीम के खिलाफ आखिरी वनडे में एक बार फिर विराट का तूफान देखने को मिला। उन्हें सीरीज के आखिरी वनडे में 110 गेंदों पर 166 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने 13 चौके और 8 छक्के जड़े। भारत ने यह मुकाबला 317 रन से अपने नाम किया। विराट कोहली अपने करियर में अब तक 74 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने वनडे में 46 सेंचुरी, टेस्ट में 27 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक लगाया है।

विराट कोहली के शतक

  • वनडे: 46 शतक
  • टेस्ट: 27 शतक
  • टी20: 1 शतक

ये भी पढ़ें: IND Vs NZ: हिटमैन का बड़ा धमाका... एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ वनडे क्रिकेट में 'Sixer King' बने रोहित शर्मा

Latest Stories