पाकिस्तान के सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल.. इमरान पर हमले के बाद Asia Cup की मेजबानी पर मंडराया खतरा

पिछले कुछ सालों से एशिया कप के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। इसलिए पिछला एशिया कप भी बड़ी मुश्किलों के बाद संपन्न हो पाया। पिछला एशिया कप 2020 में खेला जाना था, लेकिन कोविड के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। उसके बाद इसका आयोजन अगस्त 2022 में श्रीलंका में किया जाना था, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसका आयोजन स्थल बदलना पड़ा। श्रीलंका के हालातों के मद्देनजर रखते हुए इसका आयोजन स्थल बदल कर यूएई करना पड़ा। तब कहीं जाकर ये टूर्नामेंट संपन्न हो सका।  अब इसके अगले एडिशन पर भी संकट मंडरा रहे हैं। एशिया कप

author-image
By puneet sharma
New Update
पाकिस्तान के सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल.. इमरान पर हमले के बाद Asia Cup की मेजबानी पर मंडराया खतरा

पिछले कुछ सालों से एशिया कप के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। इसलिए पिछला एशिया कप भी बड़ी मुश्किलों के बाद संपन्न हो पाया। पिछला एशिया कप 2020 में खेला जाना था, लेकिन कोविड के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। उसके बाद इसका आयोजन अगस्त 2022 में श्रीलंका में किया जाना था, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसका आयोजन स्थल बदलना पड़ा। श्रीलंका के हालातों के मद्देनजर रखते हुए इसका आयोजन स्थल बदल कर यूएई करना पड़ा। तब कहीं जाकर ये टूर्नामेंट संपन्न हो सका। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: आयरलैंड के Joshua Little ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, ब्रेट ली के एलीट क्लब में हुए शामिल

अब इसके अगले एडिशन पर भी संकट मंडरा रहे हैं। एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। लेकिन क्या ये पाकिस्तान में आयोजित हो सकेगा? ये बड़ा सवाल है। क्योंकि भारत की ओर से पाकिस्तान के हालातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर पहले से ही सवाल उठाये जा रहे थे। साथ ही इसे न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी। भारत की इस मांग के बाद इस मुद्दे पर काफी हंगामा भी मचा था।

और अब 3 नबंवर को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर हुए जानलेवा अटैक ने इन आशंकाओं को और प्रबल कर दिया है। अब इस घटना के बाद इसको न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की मांग ने और भी जोर पकड़ लिया है। अब ये बड़ा सवाल है कि क्या एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में सम्भव हो पाएगा? 

इन्हें भी पढ़ें- टीम इंडिया की जीत को हजम नहीं कर पा रहे हैं Shahid Afridi, चीटिंग का लगाया आरोप

मुश्किल लगता है एशिया कप 2023 का पाकिस्तान में आयोजन?

publive-image

पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन पर प्रश्नचिन्ह लगने की वजह वहां की राजनीतिक अस्थिरता है। पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता यूं तो कोई नई बात नहीं है। ये पाकिस्तान की जन्मजात समस्या है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में ये ज्यादा ही बड़ गई है। इस राजनीतिक अस्थिरता का ही परिणाम है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं रहती। इस कारण ही पिछले दो दशकों में वहां दौरा करने में ज्यादातर टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 

ये भी पढ़ें-  बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद शमी के कोच का खुलासा, 'गीली गेंद से लगातार प्रैक्टिस करता था'

2009 में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी, वहां उस पर हुए जानलेवा हमले ने पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन पर लंबा विराम लगा दिया था। हालांकि हाल ही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने वहां दौरा जरूर किया है, लेकिन वहां के हालत अभी भी संतोषजनक नहीं लग रहे हैं। कोई टीम वहां सुरक्षित रहेगी आजकल के हालत में इसकी कोई गारंटी नहीं है। 

अब 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के गुंजरावाला में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ, इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके कारण अब पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल और गहरे हो गए हैं। अब अगर पाकिस्तान के हालत नहीं सुधरे और अगर उसके हालत ऐसे ही बने रहे तो पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन मुश्किल लगता है। इस स्थिति में इसका आयोजन स्थल बदला जा सकता है। 

Latest Stories