भारतीय मेंस हॉकी टीम के नए हेड कोच बने क्रेग फुल्टन, ग्राहम रीड की लेंगे जगह; हॉकी इंडिया ने किया ऐलान

साउथ अफ्रीका के क्रेग फुल्टन (Craig Fulton) को भारतीय मेंस हॉकी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया में बतौर कोच ग्राहम रीड की जगह लेंगे। हॉकी इंडिया ने यह घोषणा 10 मार्च से शुरू होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग में टीम के घरेलू मैचों से पहले की।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
भारतीय मेंस हॉकी टीम के नए हेड कोच बने क्रेग फुल्टन, ग्राहम रीड की लेंगे जगह; हॉकी इंडिया ने किया ऐलान

साउथ अफ्रीका के क्रेग फुल्टन (Craig Fulton) को भारतीय मेंस हॉकी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह टीम इंडिया में बतौर कोच ग्राहम रीड की जगह लेंगे। हॉकी इंडिया ने यह घोषणा 10 मार्च से शुरू होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग में टीम के घरेलू मैचों से पहले की।

साउथ अफ्रीका के क्रेग फुल्टन के पास लगभग 25 साल के ज्यादा का कोचिंग अनुभव है और वह जल्द से जल्द टीम की कमान संभालेंगे। 

ये भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, सपोर्टिंग स्टाफ के 2 लोगों ने भी छोड़ा अपना पद

रीड ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि जनवरी में हुए FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय मेंस टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ग्राहम रीड (Graham Reid) ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। रीड मेंस टीम के सबसे सफल कोच में से एक रहे। वह 2019 से भारतीय हॉकी टीम के साथ बतौर हेड कोच काम कर रहे थे। 

2020 टोक्यो ओलंपिक में मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने उनकी ही कोचिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 1980 के बाद ये पहला मौका था, जब भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब हुई थी। 

ग्राहम रीड के अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिशेल डेविड पेम्बर्टन ने भी हॉकी इंडिया को अपना इस्तीफा सौंपा था। 

अब फुल्टन की बारी 

फुल्टन ने अपनी कोचिंग में बहुत नाम कमाया है। वह 2014 से 2018 के बीच आयरलैंड की पुरूष टीम के मुख्य कोच रहे जब टीम ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई किया था । ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सौ वर्ष में वह पहली आयरिश टीम थी जिसके कारण उन्हें 2015 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ FIH कोच भी चुना गया।

48 वर्ष के फुल्टन टोक्यो ओलंपिक 2020 में खिताब जीतने वाली बेल्जियम टीम के सहायक कोच भी रहे। वह भुवनेश्वर में 2018 विश्व कप जीतने वाली बेल्जियम टीम के सहयोगी स्टाफ का भी हिस्सा थे। फुल्टन 2023 में बेल्जियम के सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गए क्योंकि उनके कोच रहते बेल्जियम क्लब ने बेल्जियम लीग खिताब जीता। 

बतौर खिलाड़ी उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 195 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने अपने देश के लिए अटलांटा ओलंपिक 1996 और एथेंस ओलंपिक 2004 के अलावा विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लिया।

publive-image

सामने आया बयान 

भारतीय मेंस टीम का हेड कोच बनने के बाद फुल्टन ने अपने बयान में कहा- ''भारतीय हॉकी टीम का मुख्य कोच बनना सम्मान की बात है। भारत हॉकी में सुनहरा इतिहास रहा है और मैं मौजूदा टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहता हूं जिसमें कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।''

वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष औप पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा- ''मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरूष टीम के लिये क्रेग फुल्टन को मुख्य कोच चुना है। मैं उनके खिलाफ खेल चुका हूं और अब भारतीय टीम के नये दौर में उनके साथ काम करूंगा।  उन्होंने कहा, उनके पास अपार अनुभव है और उनकी कार्यशैली टीमों में आत्मविश्वास बढाती है । मैं भारत में उनका स्वागत करता हूं।''

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने लगाई खिताबी जीत की हैट्रिक, छठी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप; फाइनल में साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया

Latest Stories