देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर को सारा देश धूमधाम से मना रहा है। इस पावन अवसर पर लोग एक दूसरे को इस दिन की बधाई दे रहे हैं, इसमें खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। कई खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं दी हैं।
टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने भी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट किया है। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी शुभकामनाएं दीं हैं। इनमें कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पांडया, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, वसीम जाफर जैसे सिलेब्रिटीज शामिल हैं।
खिलाड़ियों के शुभकामना संदेश