AUS vs SA: सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने की रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और डॉन ब्रैडमैन को भी पछाड़ा

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जहां मुकाबले के दूसरे दिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) ने रिकॉर्ड्स की बारिश डाली। स्मिथ 192 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए और इस दौरान उनके बल्ले से एक के बाद एक कई रिकॉर्ड देखने को मिले।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
AUS vs SA: सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने की रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और डॉन ब्रैडमैन को भी पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है। स्मिथ 192 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए और इस दौरान उनके बल्ले से एक के बाद एक कई रिकॉर्ड देखने को मिले। 

रोहित से निकले आगे

सिडनी में शतक पूरा करने के साथ ही स्टीव स्मिथ ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी पछाड़ दिया। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का ये 42वां शतक रहा। वहीं रोहित ने तीनों फॉर्मेट में अभी तक कुल 41 शतक लगाए हैं। 

एक्टिव खिलाड़ियों में स्मिथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में चौथे पायदान पर मौजूद हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (44), कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर (45) और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (72) का नाम आता है।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़े जितेश शर्मा, संजू सैमसन बाहर

publive-image

ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ा

33 वर्षीय स्मिथ के टेस्ट करियर का ये 30वां शतक रहा। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेाज भी बन गए हैं। उन्होंने सर्वकालिक महान बल्लेबाज ब्रैडमैन के 29 शतक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। साथ ही पूर्व दिग्गज ओपनर मैछ्यू हेडन (30) की बराबरी भी कर ली है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

  • रिकी पोंटिंग: मैच- 168 | शतक: 41
  • स्टीव वॉ: मैच- 168 | शतक: 32
  • स्टीव स्मिथ: मैच- 92 | शतक: 30
  • मैथ्यू हेडन: मैच- 103 | शतक: 30
  • डॉन ब्रैडमैन: मैच- 52 | शतक: 29

publive-image

सबसे तेज 30 शतक 

स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 30 शतक ठोकने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। दाएं हाथ के दिग्गज बैटर ने अपनी 162वीं पारी में अपने करियर का 30वां शतक लगाया। बता दें कि, सबसे तेज 30 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं। सचिन ने 159वीं पारी ये मुकाम हासिल किया था। 

सबसे तेज 30 शतक लगाने वाले खिलाड़ी (आंकड़े पारियों के हिसाब से)

  • 159: सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 162: स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • 167: मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
  • 170: रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 174: सुनील गावस्कर (भारत)
  • 180: यूनिस खान (पाकिस्तान)
  • 186: कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 200: जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

publive-image

चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

104 रन बनाने के साथ ही स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। स्मिथ ने अभी तक 92 मैचों में 60.89 की लाजवाब औसत से कुल 8647 रन बनाए हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क (8643) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन

  • रिकी पोंटिंग: मैच- 168 | रन- 13378 | औसत- 51.85 | शतक- 41 | बेस्ट- 257
  • एलन बॉर्डर: मैच- 156 | रन- 11174 | औसत- 50.56 | शतक- 27 | बेस्ट- 205
  • स्टीव वॉ: मैच- 168 | रन- 10927 | औसत- 51.06 | शतक- 32 | बेस्ट- 200
  • स्टीव स्मिथ: मैच- 92* | रन- 8647 | औसत- 60.89 | शतक- 30 | बेस्ट- 239
  • माइकल क्लार्क: मैच- 115 | रन- 8643 | औसत- 49.10 | शतक- 28 | बेस्ट- 329*

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान, सितंबर में होगा आमना-सामना; जय शाह ने किया ऐलान

Latest Stories