IND vs SL: अर्शदीप सिंह ने लगाई नो बॉल की झड़ी तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, जमकर लगाई क्लास

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs SL: अर्शदीप सिंह ने लगाई नो बॉल की झड़ी तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, जमकर लगाई क्लास

India vs Sri Lanka 2nd T20I, IND vs SL T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। लंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

वहीं उन्हें किस्मत का भी भरपूर साथ मिला। श्रीलंका को एक्ट्रा के 12 रन मिले। भारतीय बॉलर्स ने 7 नो बॉल कीं, जिसमें से 5 तो सिर्फ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फेंकीं। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंह ने नो बॉल की हैट्रिक लगाई। उनके अलावा शिवम मावी और उमरान मलिक ने भी एक-एक नो बॉल की।

 

फैंस ने लगाई क्लास

नो बॉल की झड़ी लगती देख फैंस भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। नो बॉल की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद 3 बार नो बॉल की। इस एक गेंद पर कुल 14 रन बने। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद अर्शदीप ने नो बॉल की जिस पर 1 रन के साथ ही फ्री हिट मिली। अगली गेंद पर मेंडिस ने चौथा जड़ा, यह भी नो बॉल थी। 1 रन के अलावा श्रीलंका को फिर से अतिरिक्त गेंद मिली।

अगली गेंद पर श्रीलंकाई विकेटकीपर ने सिक्स जड़ दिया। यह गेंद भी नो बॉल रही और आखिरी गेंद पर मेंडिस ने 1 रन बनाया। इसके बाद चौथे ओवर की तीसरे गेंद शिवम मावी ने नो बॉल की। इस पर मेंडिस ने चौका जड़ा। 18वें ओवर की 5वीं गेंद उमरान मलिक ने नो बॉल की। इस गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने सिक्स जड़ा। 

नो बॉल का लेखा-जोखा

  • दूसरे ओवर की छठी गेंद: नो बॉल
  • दूसरे ओवर की छठी गेंद: नो बॉल, चौका
  • दूसरे ओवर की छठी गेंद: नो बॉल, सिक्स
  • दूसरे ओवर की छठी गेंद: 1 रन
  • चौथे ओवर की तीसरी गेंद: नो बॉल, चौका
  • 18वें ओवर की 5वीं गेंद: नो बॉल, सिक्स
  • 19वें ओवर चौथी गेंद: नो बॉल
  • 19वें ओवर 5वीं गेंद: नो बॉल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

महंगे साबित हुए अर्शदीप

दूसरे टी20 में हर्षल पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला, हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 37 रन लुटाए। पहले टी20 में सिंह कुछ चोटिल थे, ऐसे में उन्हें आराम दिया गया था। पहले टी20 में हर्षल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए थे और 2 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: टीम इंडिया से बाहर होने पर आया संजू सैमसन का रिएक्शन, न्यूजीलैंड सीरीज से वापसी के दिए संकेत

Latest Stories