Virat Kohli ने 3 साल से नहीं लगाया टेस्ट शतक, 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ी थी आखिरी सेंचुरी

साल 2022 के आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। अब टीम इंडिया अगली साल श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Virat Kohli ने 3 साल से नहीं लगाया टेस्ट शतक, 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ी थी आखिरी सेंचुरी

Virat Kohli, Virat Kohli Test Century: साल 2022 के आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। अब टीम इंडिया अगली साल श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 1 रन बनाया।

पहली पारी में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 24 रन बनाए थे। इस साल विराट कोहली टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगा पाए। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट साल का उनका आखिरी मुकाबला था। 

पिछले तीन साल से शतक का सूखा

सिर्फ इस साल ही नहीं, विराट कोहली ने पिछले तीन सालों से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी बार 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ा था। ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में विराट ने 136 रन बनाए थे। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान टी20 और वनडे में शतकों का सूखा खत्म कर चुके हैं। एशिया कप 202 में उन्होंने अफगानिस्ता के खिलाफ 66 गेंदों पर 122 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में कोहली ने 91 गेंदों पर 113 रन बनए थे। 

 

2022 में खेले 6 टेस्ट

कोहली ने साल 2022 में 6 टेस्ट मैच खेले और 265 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया। इस साल उनका सर्वाधिक स्कोर 79 रन रहा। जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउट टेस्ट में उन्होंने यह पारी खेली थी। पिछले साल विराट ने 11 टेस्ट मैच खेले थे, इस दौरान उनके बल्ले से 536 रन निकले थे। 2021 में किंग ने टेस्ट में 4 अर्धशतक लगाए थे, उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन था। वहीं साल 2019 में उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 116 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 74 रन था। 

2011 में किया था डेब्यू

20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 104 मैच खेले हैं। इस दौरान 177 पारियों में उन्होंने 48.90 की औसत और 55.50 के स्ट्राइक रेट से 8119 रन बनाए हैं। इस दरमियान उनके बल्ले से 28 अर्धशतक और 27 शतक निकले हैं। विराट ने साल 2018 और 2017 में सबसे ज्यादा 5-5 टेस्ट शतक लगाए थे। वहीं उन्होंने 2018 में ही सबसे ज्यादा 5 अर्धशतक भी लगाए थे। 

विराट कोहली के टेस्ट शतक

साल 2011: 0
साल 2012: 3
साल 2013: 2
साल 2014: 4
साल 2015: 2
साल 2016: 4
साल 2017: 5
साल 2018: 5
साल 2019: 2

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN: टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने के बाद भी एशिया के किंग बन गए कोहली, तोड़ा तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

Latest Stories