IND vs SA: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 विश्वकप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

टी20 विश्वकप 2022 का 30वां मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs SA: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 विश्वकप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

IND vs SA, T20 World Cup 2022, Virat Kohli: टी20 विश्वकप 2022 का 30वां मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटै। इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। विराट ने आते ही रन बनाना शुरू कर दिए।

publive-image

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

7वें ओवर की 5वीं गेंद पर विराट 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। अपनी छोटी सी पारी में ही विराट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 विश्वकप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 विश्वकप की 22 पारियों में 83.41 की औसत और 131.71 के स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाए है। दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने टी20 विश्वकप की 33 पारियों में 36.76 की औसत और 130.53 के स्ट्राइक रेट से 919 रन बनाए हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एंगिडी।

ये भी पढ़ें: PAK Vs ZIM: जिम्बाब्वे से हार के बाद रमीज राजा का पुराना वीडियो वायरल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कर रहे खिंचाई

ये भी पढ़ें: PAK Vs NED: टी20 विश्वकप 2022 में पाकिस्तान ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया

Latest Stories