Vijay Hazare Trophy 2022: सचिन-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए सौराष्ट्र के समर्थ व्यास, मणिपुर के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के मुकाबले इन दिनों खेले जा रहे हैं। राउंड-2, एलीट ग्रुप ए में मणिपुर का सामना सौराष्ट्र से हो रहा है। मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Vijay Hazare Trophy 2022: सचिन-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए सौराष्ट्र के समर्थ व्यास, मणिपुर के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

Vijay Hazare Trophy 2022, MNP vs SAUR, Manipur vs Saurashtra: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के मुकाबले इन दिनों खेले जा रहे हैं। राउंड-2, एलीट ग्रुप ए में मणिपुर का सामना सौराष्ट्र से हो रहा है। मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला गलत साबित हुए। सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई ने शतक तो सलामी बल्लेबाज समर्थ व्यास ने दोहरा शतक जड़ा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 282 रनों की साझेदार हुई। मणिपुर को जीत के लिए 398 रनों की दरकार है।

शानदार शुरुआत मिली

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र को शानदार शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाजी हार्विक देसाई और समर्थ व्यास के बीच पहले विकेट के लिए 282 रनों की साझेदारी हुई। 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर सौराष्ट्र को पहला झटका लगा। देसाई 107 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

45वें ओवर की पहली गेंद पर सौराष्ट्र का दूसरा विकेट गिरा। समर्थ 131 गेंदों पर 200 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 9 छक्के लगाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 40 गेंदों पर 48 और प्रेरक मांकड़ ने 5 गेंदों पर 16 रन बनाए। शेल्डन जैक्सन 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मणिपुर की ओर से रेक्स राजकुमार, बिश्वोरजीत कोंथौजम, फ़िरोइज़म सिंह और अजय लामबाम सिंह ने 1-1 विकेट चटकाया। 

 

बनाया यह खास रिकॉर्ड

समर्थ लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 9वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, कर्ण वीर कौशल, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया है। इस दोहरे शतक के साथ ही समर्थ विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

  • सचिन तेंदुलकर: 200* बनाम दक्षिण अफ्रीका, ग्वालियर, 2010
  • वीरेंद्र सहवाग: 219 बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011
  • शिखर धवन: 248 बनाम दक्षिण अफ्रीका ए, प्रिटोरिया, 2013
  • कर्ण वीर कौशल: 202 बनाम सिक्किम, नडियाद, 2018
  • संजू सैमसन: 212* बनाम गोवा, अलूर, 2019
  • यशस्वी जायसवाल: 203 बनाम झारखंड, अलूर, 2019
  • पृथ्वी शॉ: 227* बनाम पुडुचेरी, जयपुर, 2021
  • रोहित शर्मा: 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2013; 264 बनाम श्रीलंका, कोलकाता, 2014; 208* बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2017

विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से हाइएस्ट स्कोर

  • 200 - समर्थ व्यास बनाम मणिपुर, आज
  • 174- प्रेरक मांकड़ बनाम चंडीगढ़, 2021
  • 150* - शेल्डन जैक्सन बनाम गोवा, 2015
  • 138 - चेतेश्वर पुजारा बनाम मुंबई, 2014
  • 135 - अल्ताफ मर्चेंट बनाम गुजरात, 2001

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • मणिपुर: नितेश सेदाई, अल बशीद मुहम्मद (विकेटकीपर), लैंग्लोन्याम्बा कीशांगबम (कप्तान), जॉनसन सिंह, कंगाबाम प्रियोजीत सिंह, फ़िरोइज़म सिंह, रेक्स राजकुमार, कर्णजीत युमनाम, एल किशन सिंहा, बिश्वोरजीत कोंथौजम, अजय लामबाम सिंह।
  • सौराष्ट: हार्विक देसाई (विकेटकीपर), समर्थ व्यास, चेतेश्वर पुजारा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयदेव उनादकट (कप्तान), प्रेरक मांकड़, युवराज चुडासमा, चेतन सकारिया।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबॉल विश्वकप देखने के लिए हय्या कार्ड होना जरूरी, जानें इसके बारे में सबकुछ

Latest Stories