पहले सीजन से IPL का हिस्सा हैं ये 8 खिलाड़ी, एक ने तो नहीं बदली फ्रेंचाइजी; दो मिनी ऑक्शन में आएंगे नजर

आईपीएल 2023 से पहले 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा। इसमें 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। नीलामी में 273 भारतीय, 132 विदेशी और 4 एसोसिएट देशों के क्रिकेटर अपनी किस्मत आजमाएंगे। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास 87 स्लॉट खाली हैं, ऐसे में इससे ज्यादा प्लेयर्स नहीं खरीदे जाएंगे।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
पहले सीजन से IPL का हिस्सा हैं ये 8 खिलाड़ी, एक ने तो नहीं बदली फ्रेंचाइजी; दो मिनी ऑक्शन में आएंगे नजर

IPL, IPL 2023, IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 से पहले 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा। इसमें 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। नीलामी में 273 भारतीय, 132 विदेशी और 4 एसोसिएट देशों के क्रिकेटर अपनी किस्मत आजमाएंगे। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास 87 स्लॉट खाली हैं, ऐसे में इससे ज्यादा प्लेयर्स नहीं खरीदे जाएंगे।

आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले सीजन से ही लगातार टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक का नाम शामिल है। वहीं विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो डेब्यू सीजन से एक ही फ्रेंचाइजी की लिए खेल रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे एक्टिव प्लेयर्स के बार में जो 2008 से अब तक लगातार आईपीएल खेल रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी पहले सीजन से ही आईपीएल खेल रहे हैं। 2008 से लेकर 2015 तक वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। 2016-17 में CSK पर बैन लगने के बाद धोनी दो साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेले थे। इसके बाद 2018 से अब तक वह चेन्नई की ओर से ही खेल रहे हैं। माही ने अपने करियर में अब तक 234 IPL मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 206 पारियों में उन्होंने 39.20 की औसत और 135.20 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। कैप्टन कूल ने टूर्नामेंट में 24 अर्धशतक लगाए हैं।

publive-image

रोहित शर्मा

वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल खेल रहे हैं। पहले तीन सीजन डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलने वाले हिटमैन साल 2011 में मुंबई से जुड़ गए थे। तब से लेकर अब तक वह लगातार MI का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 227 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 222 पारियों में उन्होंने 30.30 की औसत और 129.89 के स्ट्राइक रेट से 5879 रन बनाए हैं। इस उन्होंने 40 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 

publive-image

विराट कोहली

विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के डेब्यू सीजन से ही एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 223 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 215 पारियों में कोहली ने 36.20 की औसत और 129.15 के स्ट्राइक रेट से 6624 रन बनाए हैं। किंग कोहली ने आईपीएल में 44 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं।

publive-image

शिखर धवन

2008 से अब तक आईपीएल का हिस्सा रहे शिखर धवन 6 फ्रेंचाइजी की ओर से खेल चुके हैं। IPL के डेब्यू सीजन में वह दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। दूसरा और तीसरा सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेला। तीसरे और चौथे सीजन में गब्बर डेक्कन चार्जर्स से जुड़े। आईपीएल 2013 से लेकर 2018 तक धवन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले।

2019 से 2021 तक वह दिल्ली कैपिटल्स टीम में रहे। आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। शिखर ने अपने करियर में अब तक 206 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 205 पारियों में उन्होंने 35.08 की औसत और 126.35 के स्ट्राइक रेट से 6244 रन बनाए हैं। 

publive-image

दिनेश कार्तिक

कार्तिक पहले सीजन से ही लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। 2008, 2009 और 2010 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। इसके बाद वह 2011 में पंजाब, 2012-2013 में मुंबई, 2014 में फिर दिल्ली डेयरडेविल्स, 2015 में आरसीबी, 2016-17 में गुजरात लायंस, 2018 से 2021 तक कोलकाता नाइटराइडर्स और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे। डीके ने अपने करियर में अब तक 229 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 208 पारियों में उन्होंने 26.85 की औसत और 132.65 के स्ट्राइक रेट से 4376 बनाए हैं। 

publive-image

ऋद्धिमान साहा

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा भी पहले सीजन से लगातार आईपीएल खेले रहे हैं। आईपीएल 2008, 2009 और 2010 में वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे। IPL 2011, 2012 और 2013 में साहा चेन्नई सुपर किंग्स, 2014 से 2017 तक किंग्स XI पंजाब, 2018 से 2021 तक हैदराबाद और 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेले। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने करियर में अब तक 144 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान 119 पारियों में उन्होंने 25.28 की औसत और 127.87 के स्ट्राइक रेट से 2427 रन बनाए हैं। 

publive-image

मनीष पांडे

मनीष पांडे आईपीएल 2008 से ही लगातार टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट का पहला सीजन मुंबई इंडियंस से खेलने के बाद वह दूसरे और तीसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चौथे और पांचवें सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स, 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद और 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए।

उन्होंने अपने करियर में अब तक 160 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 149 पारियों में पांडे ने 29.90 की औसत और 121.52 के स्ट्राइक रेट से 3648 रन बनाए हैं। मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ ने मनीष पांडे को रिलीज कर दिया है, ऐसे में वह नीलामी में हिस्सा लेंगे। मनीष पांडे का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

publive-image

अजिंक्य रहाणे

रहाणे भी डेब्यू सीजन से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। वह 2008 से 2010 तक मुंबई इंडियंस, 2011 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स, 2016-17 में राइजिंग पुणे, 2018-19 में राजस्थान रॉयल्स, 2020-21 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 158 आईपीएल मुकाबले खेले हैं।

इस दौरान 148 पारियों में रहाणे ने 30.86 की औसत और 120.68 के स्ट्राइक रेट से 4074 रन बनाए हैं। मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता ने रहाणे को रिलीज कर दिया है, ऐसे में वह नीलामी में हिस्सा लेंगे। रहाणे का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।

publive-image

ये भी पढ़ें: 'मैं अभी भी 2-3 साल क्रिकेट खेल सकता हूं...', IPL ऑक्शन से पहले 40 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने भरी हुंकार

Latest Stories