IND vs SA: रोहित-कोहली की गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

टी20 विश्वकप 2022 का 30वां मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। पर्थ के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs SA: रोहित-कोहली की गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

IND vs SA, T20 World Cup 2022, Virat Kohli: टी20 विश्वकप 2022 का 30वां मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। पर्थ के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गलती टीम इंडिया को भारी पड़ गई। 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर विराट ने एडेन मार्करम का कैच छूटा, इसके बाद कप्तान रोहित से एक रन आउट मिस हो गया। लगातार जीवनदान मिलने से अफ्रीकी टीम ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।

publive-image

राहुल फिर रहे फेल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। दूसरे सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 14 गेंदों पर 9 रन बनाए। 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर विराट 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा खाता खोले बिना ही कैच आउट हुए। 

यादव ने जड़े 68 रन

वहीं 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम का 5वां विकेट गिरा। ऑलराउंडर हार्दिक पांडया 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 6, आर अश्विन ने 7 और सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 2 और भुवनेश्वर कुमार 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी ने 4, वेन पार्नेल ने 3 और एनरिक नॉर्टजे ने 1 विकेट चटकाया।

publive-image

मार्करम ने जड़ा अर्धशतक

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक का विकेट चटकाया। उन्होंने 3 गेंद पर 1 रन बनाया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अफ्रीकी टीम को एक और झटका लगा। रिली रोसो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।

 

छठे ओवर की चौथी गेंद पर अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान टेम्बा बावुमा 15 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एडेन मार्करम ने 52, ट्रिस्टन स्टब्स ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर 59 और वेन पार्नेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 और मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन ने 1-1 विकेट चटकाया।

publive-image

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एंगिडी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: केएल राहुल का फ्लॉप शो लगातार जारी, पिछले तीन मुकाबलों में बनाए हैं मात्र 22 रन

Latest Stories