PAK vs ZIM 2022: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को दी मात तो सोशल मीडिया पर आया मीम्स का सैलाब, देखें कुछ मजेदार रिएक्शन्स टी20 विश्वकप 2022 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे से भी मुंह की खानी पड़ी। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। By Rajat Gupta 28 Oct 2022 in Cricket New Update T20 World Cup 2022, PAK vs ZIM: टी20 विश्वकप 2022 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे से भी मुंह की खानी पड़ी। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। पाक टीम की इस हार के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गए। पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस जमकर पाक टीम के मजे ले रहे हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत ने बाबर की सेना को 4 विकेट से पटखनी दी थी। Zimbabwe cricket to everyone:#PAKvsZIM pic.twitter.com/rBar7ocFcH — Uday Gurav (@UdayGurav001) October 27, 2022 वसीम जूनियर ने चटकाए 4 विकेट टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत मिली। वेस्ले मधेवेरे और क्रेग एर्विन के बीच पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान एर्विन 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वेस्ले मधेवेरे ने 17, मिल्टन शुंबा ने 8, सीन विलियम्स ने 31, रेजिस चकाब्वा ने 0, सिकंदर रज़ा ने 9 और ब्रैड इवांस 19 रन बनाए। रयान बर्ल 10 और रिचर्ड नगारवा 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4, शादाब खान ने 3 और हारिस रऊफ ने 1 विकेट चटकाया। Enough is Enough Whole Pakistan Cricket Team Can't Beat My "Lumber 1" The Shoaib Malik Supremacy💥. Zimbabwe Beat Pak Bean😅 "Babar Azam" "Haider Ali"#Nawaz #PAKvsZIM #T20worldcup22 pic.twitter.com/rV2rdpz3CZ — Usman Yousafzai (@UsmanYo33343820) October 27, 2022 रजा ने झटके 3 विकेट 131 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी पाकिस्तान को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान बाबर आजम 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 16 गेंदों पर 14, इफ्तिखार अहमद ने 5, शादाब खान ने 17, हैदर अली ने 0, शान मसूद ने 44, मोहम्मद नवाज ने 22 और शाहीन अफरीदी ने 1 रन बनाया। मोहम्मद वसीम जूनियर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने 3, ब्रैड इवांस ने 2 और ब्लेसिंग मुजरबानी-ल्यूक जोंगवे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। Literally Indians Today..🤣 IND win against Ned Pak Defeat ....#T20WC2022 #PAKvsZIM pic.twitter.com/7LrnBIEQDo — ಚದುರಂಗದ ಸಿಪಾಯಿ 👑 (@G_Vishnu_12) October 27, 2022 दोनों टीमों की प्लेइंग 11 जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाब्वा (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह। Man of their words. BRILLIANT!!#PAKvsZIM #T20WC2022 pic.twitter.com/KgBDCjuouU — Par Baj (@8fifty2Pm) October 27, 2022 ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित #t20cricket #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #Pakistan Cricket #PAKISTAN #Zimbabwe हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article