T20 WC के बीच श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, सिडनी में गिरफ्तार

अभी-अभी खबर मिली है कि श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने श्रीलंका बोर्ड की ओर से ये जानकारी दी है। 

author-image
By puneet sharma
New Update
T20 WC के बीच श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, सिडनी में गिरफ्तार

अभी-अभी खबर मिली है कि श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने श्रीलंका बोर्ड की ओर से ये जानकारी दी है। 

ये भी पढ़े - साउथ अफ्रीका की हार के बाद कुछ इस तरह सोशल मीडिया पर छलका एबी डिविलियर्स का दर्द, शेयर किया पोस्ट

गुणतिलका को ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार किया गया

 

publive-image

ऑस्ट्रेलिया की एक 29 वर्षीय महिला ने उस पर अपने घर पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व उसकी गुणतिलका से ऑनलाइन डेटिंग साइट पर मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच कई बार चैटिंग भी हुई थी। इसी दौरान पिछले सप्ताह दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया। इसी मुलाकात के दौरान ही गुणतिलका ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

गुणतिलका पर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पूर्व भी 2018 में नॉर्वे की एक महिला ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। तब श्रीलंका बोर्ड ने उन पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया था। श्रीलंकाई बल्लेबाज गुणतिलका श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 100 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी गिनती श्रीलंका के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में की जाती है।

Latest Stories