बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कुर्सी जाने के बाद सौरव गांगुली का आया पहला रिएक्शन

अब दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 40वें अध्यक्ष बन चुके हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में इसका फैसला लिया गया है, इसी पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

author-image
By Abhishek Kumar
New Update
बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कुर्सी जाने के बाद सौरव गांगुली का आया पहला रिएक्शन

अब दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 40वें अध्यक्ष बन चुके हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में इसका फैसला लिया गया है, इसी पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना रिएक्शन दिया है.

सौरव गांगुली 2019 से इस पद पर आसीन थे, हालांकि एजीएम से पहले ही बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था, अब आज से बीसीसीआई में एक नई युग की शुरुआत हो रही है.

अध्यक्ष पद की कुर्सी जाने के बाद सौरव गांगुली का आया पहला बयान

publive-image

कपिल देव की अगुवाई वाली 1983 विश्व कप की विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 40वें अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं, इसी मौके पर अब पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना पहला रिएक्शन देते हुए कहा, "मै रोजर बिन्नी को हार्दिक बधाई देता हूं, जो नया ग्रुप चुना गया है, वह चीजों को आगे बढ़ाने का काम करेगा."

आगे दादा ने कहा, "बीसीसीआई अच्छे हाथों में है, भारतीय क्रिकेट मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं." गांगुली को लेकर अब खबर चल रही है कि वह एक बार फिर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ सकते हैं और इसके अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं.

बीसीसीआई अध्यक्ष की लिस्ट

  1. रेमंड यूस्टेस ग्रांट गोवन: 1928 - 1933
  2. सर सिकंदर हयात खान: 1933 - 1935
  3. नवाब हमीदुल्लाह खान: 1935 - 1937
  4. महाराजा के एस दिग्विजय सिंह: 1937 - 1938
  5. पी सुब्बारायण: 1938 - 1946
  6. एंथनी एस डी'मेलो: 1946 - 1951
  7. जेसी मुखर्जी: 1951 - 1954
  8. विजयनगरम के महाराजकुमार: 1954 1956
  9. सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया: 1956 1958
  10. आरके पटेल: 1958 - 1960
  11. एमए चिदंबरम: 1960 - 1963
  12. महाराजा फतेहसिंहराव गायकवाड़: 1963-1966
  13. जेडआर ईरानी: 1966 - 1969
  14. एएन घोष: 1969 - 1972
  15. पीएम रूंगटा: 1972 - 1975
  16. रामप्रकाश मेहरा: 1975 - 1977
  17. एम चिन्नास्वामी: 1977 - 1980
  18. एसके वानखेड़े: 1980 - 1982
  19. एनकेपी साल्वे: 1982 - 1985
  20. एस श्रीरामन: 1985 - 1988
  21. बीएन दत्त: 1988 - 1990
  22. माधवराव सिंधिया: 1990 - 1993
  23. आईएस बिंद्रा: 1993 - 1996
  24. राज सिंह डूंगरपुर: 1996 - 1999
  25. एसी मुथैया: 1999 - 2001
  26. जगमोहन डालमिया: 2001 - 2004
  27. रणबीर सिंह महेंद्र: 2004 - 2005
  28. शरद पवार: 2005 - 2008
  29. शशांक मनोहर: 2008 - 2011
  30. एन श्रीनिवासन: 2011 - 2013
  31. जगमोहन डालमिया: 2013 - 2013
  32. एन श्रीनिवासन: 2013 - 2014
  33. शिवलाल यादव: 2014 - 2014
  34. सुनील गावस्कर: 2014 2014
  35. जगमोहन डालमिया: 2015-2015
  36. शशांक मनोहर: 2015-2016
  37. अनुराग ठाकुर: 2016-2017
  38. सीके खन्ना: 2017 - 2019
  39. सौरव गांगुली: 2019 - 2022
  40. रोजर बिन्नी: 2022*

इनको मिली ये जिम्मेदारी 

  • अध्यक्ष: रोजर बिन्नी
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
  • सचिव: जय शाह
  • संयुक्त सचिव: देवजीत सैकिया
  • कोषाध्यक्ष: आशीष शेलार
#SOURAV GANGULY #Roger Binny #BCCI President
Latest Stories