IPL 2023 Mini Auction: अनसोल्ड रहने के बाद दूसरे राउंड में बिके शाकिब, KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में चल रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023 Mini Auction: अनसोल्ड रहने के बाद दूसरे राउंड में बिके शाकिब, KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा

Shakib Al Hasan, IPL, IPL 2023, IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में समाप्त हुआ। सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई थी। पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को नहीं खरीदा। लेकिन नीलामी खत्म होते-होते कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। आईपीएल 2022 में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। पिछले सीजन ऑलराउंडर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे।

2011 में किया था डेब्यू

शाकिब अल हसन ने अपने करियर में अब तक 71 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19.83 की औसत और 124.49 के स्ट्राइक रेट से 793 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। नाबाद 66 रन टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर है। इसके अलावा बांग्लादेश ऑलराउंडर ने 71 मुकाबलों में 29.19 की औसत और 7.44 की इकॉनमी से 63 विकेट भी चटकाए हैं।

3/17 लीग में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। शाकिब ने साल 2011 में आईपीएल डेब्यू किया था। तब से लेकर 2017 तक वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे। 2018-19 में शाकिब सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आए थे, वहीं 2021 में वह केकेआर का हिस्सा थे। 

टी20I में प्रदर्शन

शाकिब ने अपने करियर में अब तक 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 108 पारियों में उन्होंने 23.12 की औसत और 121.76 के स्ट्राइक रेट से 2243 रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 12 अर्धशतक जड़े हैं। 84 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया है। शाकिब ने फटाफट फॉर्मेट में 128 विकेट चटकाए हैं। 5/20 उनका गेंद से सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 

आईपीएल में अब तक प्रदर्शन

आईपीएल 2011: 29 रन, 11 विकेट
आईपीएल 2012: 91 रन, 12 विकेट
आईपीएल 2014: 227 रन, 11 विकेट
आईपीएल 2015: 36 रन, 4 विकेट
आईपीएल 2016: 114 रन, 5 विकेट
आईपीएल 2017: 1 रन
आईपीएल 2018: 239 रन, 14 विकेट
आईपीएल 2019: 9 रन, 2 विकेट
आईपीएल 2021: 47 रन, 4 विकेट

ये भी पढ़ें: IPL 2023: जानें क्या है साइलेंट बिड... बोली के दौरान पर्स खाली होने के बाद भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती हैं प्लेयर

Latest Stories