Rishabh Pant Accident: किंग खान ने भी की ऋषभ पंत के लिए दुआ; बोले- वो फाइटर है, जल्द वापसी करेगा

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार, 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। दिल्ली से रुड़की जाते समय रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Rishabh Pant Accident: किंग खान ने भी की ऋषभ पंत के लिए दुआ; बोले- वो फाइटर है, जल्द वापसी करेगा

Shahrukh Khan, Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार, 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। दिल्ली से रुड़की जाते समय रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि अब पंत को मुंबई शिफ्ट किया गया है। फैंस से लेकर क्रिकेटर तक सभी विकेटकीपर बल्लेबाज के जल्द ठीक होने के कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने भी क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ की है। 

SRK ने की ऐसी कामना

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #AskSRK में दर्शन शाह नाम के एक फैन ने किंग खान से पंत के तेजी से रिकवर होने के लिए दुआ करने की बात की। इस ट्वीट के जवाब में बादशाह ने ऋषभ पंत को फाइटर बताया। फैन की रिक्वेस्ट पर SRK ने लिखा, इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक फाइटर और बहुत सख्त लड़का है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियां क्रिकेटर के लिए प्रार्थना कर चुकी हैं। एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर तो उनसे मिलने के लिए अस्पताल ही पहुंचे थे। अस्पताल से लौटने के बाद दोनों ही कलाकारों ने मीडिया से बात भी की थी।

खेर ने उन्हें काफी हंसाया था

अनुपम ने बताया था कि उन्होंने पंत को खुश करने के लिए उनके साथ काफी मजाक किया था। खेर ने कहा था, ''जब हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं तो मैं और अनिल सामान्य नागरिक की तरह उनसे मिलने आए। उनकी माता से भी मिले, वे अब पहले से ठीक हैं। पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं, वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।'' वहीं मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने कहा था, ''वह जल्द ही ठीक होंगे, उनकी मां और रिश्तेदारों से मेरी बात हुई है। सब अच्छे हैं, मैं चाहता हूं कि आप सभी भी उनके लिए दुआ मांगें।''

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: पुणे में सीरीज फतेह करने के इरादे से उतरेगी पांड्या एंड कंपनी, प्लेइंग 11 में हो सकता यह अहम बदलाव

Latest Stories