Prithvi Shaw triple hundred: 400 रन बनाने से चूके शॉ, बनाया रणजी ट्रॉफी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

रणजी ट्रॉफी में असम और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ की पारी पर अब विराम लग चुका है। उन्होंने 382 गेंदों पर 379 रन बनाए।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Prithvi Shaw triple hundred: 400 रन बनाने से चूके शॉ, बनाया रणजी ट्रॉफी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

RANJI TROPHY: रणजी ट्रॉफी में असम और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ की पारी पर अब विराम लग चुका है। उन्होंने 382 गेंदों पर 379 रन बनाए। अपनी इस पारी में शॉ ने 49 चौके और 4 छक्के जड़े। 126वें ओवर की पहली गेंद पर रियान पराग ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पृथ्वी 400 रन बनाने से चूक गए। वह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे ब्रायन लारा का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा था। हालांकि पराग ने इस खतरे का टाल दिया। पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। 

रणजी ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

443* रन: बी बी निंबालकर, 1948-49
379 रन: पृथ्वी शॉ, 2022-23
377 रन: संजय मांजरेकर, 1990-91
366 रन: एमवी श्रीधर, 1993-94
359* रन: विजय मर्चेंट, 1943-44

 

ऐसा करने वाले 8वें बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए तिहरा शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पृथ्वी ने 240 रन बना लिए थे। दूसरे दिन उन्होंने अपना तिहरा शतक पूरा किया। घरेलू क्रिकेट में यह उनका पहला तिहरा शतक और सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले उनका सबसे ज्यादा स्कोर 202 रन था। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। शॉ ने 41 फर्स्ट क्लास मैच में 3300 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं।

मुकाबले का हाल

असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को शानदार शुरुआत मिली। पृथ्वी शॉ और मुशीर खान के बीच पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी हुई। 24वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को पहला झटका लगा। मुशीर 72 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। 41वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा।

अरमान जाफर 48 गेंदों पर 27 के स्कोर पर रन आउट हुए। 126वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई का बड़ा विकेट गिरा। पृथ्वी शॉ 383 गेंदों पर 379 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। दूसरे दिन लंच तक मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 598 रन है। कप्तान अजिंक्य रहाणे 252 गेंदों पर 131 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: रोहित ने दिखाई दरियादिली तब जाकर हुआ लंकाई कप्तान का शतक पूरा, जानें क्या है पूरा मामला

Latest Stories