मेंस U-19 WC विजेता कप्तान ने विमेंस U-19 विश्वकप जीतने वाली टीम को दिया खास मैसेज, जानें क्या कहा

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वुमेंस अंडर 19 विश्वकप के पहले सीजन को भारत ने अपने नाम किया। इस जीत के बाद से ही बधाइयों को तांता लगा हुआ है। क्रिकेटर से लेकर नेता और अभिनेता तक सभी भारतीय महिलाओं को जीत की बधाई दे रहे हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
मेंस U-19 WC विजेता कप्तान ने विमेंस U-19 विश्वकप जीतने वाली टीम को दिया खास मैसेज, जानें क्या कहा

Under 19 Womens T20 World Cup, Prithvi Shaw, Rahul Dravid: दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वुमेंस अंडर 19 विश्वकप के पहले सीजन को भारत ने अपने नाम किया। इस जीत के बाद से ही बधाइयों को तांता लगा हुआ है। क्रिकेटर से लेकर नेता और अभिनेता तक सभी भारतीय महिलाओं को जीत की बधाई दे रहे हैं। इस बीच भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की ओर से भी वुमेंस टीम की जीत पर खास मैसेज आया है। बीसीसीआई ने इसका वीडियों अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंड से शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और हेड कोच राहुल द्रविड़ नजर आ रही हैं। 

पृथ्वी शॉ ने दी बधाई

30 सेकंड के इस वीडियो में राहुल द्रविड़ करते हैं कि आज भारतीय महिला अंडर 19 वुमेंस टीम ने इतिहास रच दिया। मैं अंडर 19 मेंस विजेता कप्तान से महिला टीम को एक खास मैसेज देने की रिक्वेस्ट करता हूं। इसके बाद वह माइक पृथ्वी शॉ को थमा देते हैं। इसके बाद शॉ कहते हैं कि मुझे लगता है यह काफी बड़ी उपलब्धि है। सभी अंडर 19 महिला टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्सन में बीसीसीआई ने लिखा, भारत की अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप विजेता टीम के लिए लखनऊ से एक खास मैसेज।

 

अब तक 5 बार जीता U-19 WC

मेंस और वुमेंस को मिलाकर भारत ने अब तक 6 बार अंडर 19 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहले टीम इंडिया ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में यह कारनाम किया था। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी। साल 2008 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में अंडर 19 विश्वकप जीता था। फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराया था। साल 2012 में भारत ने उनमुक्त चंद की कप्तानी में और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर 19 विश्वकप जीता था। 

U-19 WC विजेता कप्तान 

साल 2000: भारत- मोहम्मद कैफ
साल 2008: भारत- विराट कोहली
साल 2012: भारत- उनमुक्त चंद
साल 2018: भारत- पृथ्वी शॉ
साल 2022: भारत- यश धुल
साल 2023: भारत- शेफाली वर्मा

ये भी पढ़ें: U-19 Women's WC: वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, BCCI ने किया बड़े इनाम का ऐलान

Latest Stories