एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में आराम नहीं कर पा रहे Rishabh Pant, सामने आई यह बड़ी वजह

मां को नए साल में सरप्राइज देने जा रहे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वह गुरुवार रात अकेले ही दिल्ली से रुड़की के लिए निकले थे।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में आराम नहीं कर पा रहे Rishabh Pant, सामने आई यह बड़ी वजह

Rishabh Pant Health Update, Rishabh Pant: मां को नए साल में सरप्राइज देने जा रहे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वह गुरुवार रात अकेले ही दिल्ली से रुड़की के लिए निकले थे। रास्ते में झपकी लगने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। अस्पताल में पंत आराम नहीं कर पा रहे हैं। पंत से मिलने के लिए लगातार फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मंत्री, विधायक, एक्टर से लेकर करीबी लोग लगातार पंत से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

समय तय किया गया है

पंत का परिवार इससे परेशान तक हो गया है। अस्पताल ने क्रिकेटर से मिलने का समय तय किया हुआ है। इसके लिए दिन में कुछ घंटे निर्धारित हैं। लेकिन तय समय के बाद भी लगातार लोग विकेटकीपर बल्लेबाज से मिलने पहुंच रहे हैं, जबकि उन्हें आराम की जरूरत है। पंत की देखभाल कर रही मेडिकल टीम के एक सदस्य ने टीओआई से बातचीत में कहा, उन्हें आराम की जरूरत है। यह काफी जरूरी है कि क्रिकेटर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिले। यह केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक आराम भी है। 

एनर्जी नष्ट हो रही है

एक्सीडेंट में घायल होने के बाद उनका दर्द कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। उन्हें लगातार मिलने आ रहे लोगों से बातचीत करनी पड़ रही है। इससे उनकी काफी एनर्जी नष्ट हो जाती है। इस ऊर्जा को जल्दी रिकवर होने के लिए बचा कर रखा जाना चाहिए। जो भी लोग भारतीय क्रिकेटर से मिलने का प्लान बना रहे हैं उन्हें अभी इससे बचना चाहिए और समझना चाहिए की पंत को अभी आराम की सख्त जरूरत है।

नया साल मनाने जा रहे थे पंत

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद पंत क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे। जहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के परिवार के साथ क्रिसमस मनाया था। माही की वाइफ साक्षी धोनी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। इसके बाद पंत दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। रुड़की में नारसन चौकी के करीब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह नया साल मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: IND Vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, यह गेंदबाज हुआ बाहर

Latest Stories