PAK vs ZIM: जानें क्या है पाकिस्तानी ‘मिस्टर बीन’ विवाद, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने भी जिसको लेकर मजे लिए हैं

टी20 विश्वकप 2022 में गुरुवार को 24वां मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। आखिरी गेंद तक चलने वाले इस मैच में पाकिस्तान को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
PAK vs ZIM: जानें क्या है पाकिस्तानी ‘मिस्टर बीन’ विवाद, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने भी जिसको लेकर मजे लिए हैं

T20 World Cup 2022, PAK vs ZIM: टी20 विश्वकप 2022 में गुरुवार को 24वां मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। आखिरी गेंद तक चलने वाले इस मैच में पाकिस्तान को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पाक टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। टी20 विश्वकप 2022 में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले भारत ने उन्हें 4 विकेट से पटखनी दी थी। 

 

राष्ट्रपति का ट्वीट वायरल

पाकिस्तानी की हार के बाद ‘मिस्टर बीन’ विवाद सोशल मीडिया पर छा गया। तो आखिरी क्या है यह विवाद और फैंस से लेकर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति तक सभी इस पर पाकिस्तान को खरी-खोटी क्यों सुना रहे हैं, आइए जानते हैं। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति Emmerson Mnangagwa ने अपनी टीम की जीत के बाद ट्वीट किया,  'जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत! टीम को बधाई। अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना…#PakvsZim' पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए पाकिस्तान के मजे लिए। 

 

क्या है यह विवाद

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी जिम्बाव्बे के खिलाफ अभ्यास करते नजर आ रहे थे। इस पर पर एक जिम्बाव्बे क्रिकेट के फैन ने कमेंट किया कि अपने देश के नागरिक के तौर पर हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। तुमने एक बार नकली पाकिस्तानी मिस्टर बीन दिखा दिया था। हम इसका बदला मैदान पर लेंगे। 

 

6 साल पहले क्या हुआ था

फैंस का दावा है कि साल 2016 में हरारे कृषि शो के दौरान पाकिस्तान ने एक कलाकार को नकली मिस्टर बीन बनाकर जिम्बाब्वे भेज दिया था। इस नकली कलाकार का नाम आसिम मोहम्मद है, जो पूरी तरह मिस्टर बीन की तरह ही दिखते हैं। पाकिस्तान ने नकली मिस्टर बीन के शो के लिए 10 डॉलर शुल्क भी लिया था। रोवन एटकिंसन असली मिस्टर बीन हैं। पाकिस्तान की हार के बाद अब सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गर्माया हुआ है।

ये भी पढ़ें: PAK Vs ZIM : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान! रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 1 रन से हराया

Latest Stories