क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भी न्यूजीलैंड ने फेरा भारत के अरमानों पर पानी, विश्वकप जीतने का सपना तोड़ा

भारत में खेले जा रहे हॉकी विश्वकप 2023 में रविवार को मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा। कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में खेले गए क्रॉस ओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शूटआउट में भारत को 5-4 से मात दी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भी न्यूजीलैंड ने फेरा भारत के अरमानों पर पानी, विश्वकप जीतने का सपना तोड़ा

ODI World Cup 2019, Hockey World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे हॉकी विश्वकप 2023 में रविवार को मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा। कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में खेले गए क्रॉस ओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शूटआउट में भारत को 5-4 से मात दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का विश्वकप जीतने का सपना भी टूट गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत ने पहली और आखिरी बार साल 1975 में विश्वकप जीता था। वहीं आखिरी बार टीम 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। 

2019 वनडे विश्वकप

यह पहली बार नहीं है जब विश्वकप के मंच पर न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियन बनने से रोका हो। साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल की यादें आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में ताजा होंगी। विराट कोहली की कप्तान वाली इस टीम को सेमीफाइनल में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एमएस धोनी के रनआउट होने के बाद तो सभी की उम्मीदें टूट गई थीं। यह धोनी के करियर का आखिरी वनडे मैच भी था। 

 

मुकाबले का हाल

रविवार को खेला गया क्रॉस ओवर मुकाबला भारत के लिए काफी अहम था। टीम इंडिया ने मैच के 17वें और 24वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त बनाई। हालांकि 28वें मिनट में न्यूजीलैंड के सैम लेन ने पहला गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर भारत के वरुण कुमार ने शानदार गोल किया। लेकिन  केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। मुकाबले के 49वें मिनट में न्यूजीलैंड के सीन फिंडले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। फुल टाइम तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच शूटआउट में पहुंचा।

 

विश्वकप में भारत का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा था। भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड के साथ भारत का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था। तीसरे मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया। हालांकि अपने ग्रुप में टॉप पर नहीं रहने के कारण टीम इंडिया सीधे क्वॉर्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। ऐसे में मेजबान टीम को क्रॉस ओवर मुकाबले के जरिए यह सफर तय करना था। लेकिन क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड ने शूटआउट में भारत को 5-4 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप से बाहर हुआ भारत, पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने दी मात

Latest Stories