IPL 2023: ऑक्शन से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, अनुभवी गेंदबाज का नाम भी शामिल

अगले महीने 15 दिसंबर को IPL की नीलामी शुरू होगी। इसके लिए सभी टीमें अपनी योजना बना रही हैं, कि किन खिलाड़ी को रिटेन करना है और किस-किस खिलाड़ी को रिलीज करके नीलामी में भेजना है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस साल वो जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, उनमें ये 3 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 

author-image
By puneet sharma
New Update
IPL 2023: ऑक्शन से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, अनुभवी गेंदबाज का नाम भी शामिल

अगले महीने 15 दिसंबर को IPL की नीलामी शुरू होगी। इसके लिए सभी टीमें अपनी योजना बना रही हैं, कि किन खिलाड़ी को रिटेन करना है और किस-किस खिलाड़ी को रिलीज करके नीलामी में भेजना है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसके लिए पिछला सीजन बहुत ही खराब गुजरा । पिछले सीजन में टीम अपने 14 मैचों में से महज 4 मैच ही जीत सकी, और 10 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस की टीम 8 अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही।

मुंबई इंडियंस के पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मुंबई इंडियंस की टीम इस साल अपने सक्वाड में कई परिवर्तन कर सकती है। जहां वो कुछ नए खिलाड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी, तो दूसरी ओर कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने की भी योजना बना रहा है। मुंबई इंडियंस इस बार जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, उनमें ये 3 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 

1 - टाइमल मिल्स 

publive-image

जिन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियन इस साल रिलीज करने का सोच रही है, उनमें एक नाम टाइमल मिल्स का भी है। इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को भी मुंबई इंडियंस इस साल रिलीज कर सकती है। हालांकि टाइमल मिल्स ने आईपीएल में 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। लेकिन उनकी इकनॉमी बहुत खराब है, उनकी इकनॉमी रेट लगभग 10 रन प्रति ओवर के आस-पास है। 

इसलिए वो लगातार प्लेइंग इलेवन हा हिस्सा नहीं बन पाते हैं। इसके अलावा मुंबई के पास कई क्वालिटी तेज गेंदबाज पहले से ही मौजूद हैं। इसलिए मुंबई इंडियंस अगले सीजन में उन्हें रिलीज करके पुनः नीलामी में उतार सकती है।  

ये भी पढ़े - T20 World Cup 2022: राहुल, रोहित और विराट ने दिखाई दरियादिली, तेज गेंदबाजों को दे दी अपनी बिजनेस क्लास की सीट

3 - जयदेव उनादकट 

publive-image

इस लिस्ट में एक नाम अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का भी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव की गिनती देश के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में की जाती है। उनादकट ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 90 मैचों में 91 विकेट लिए हैं। उनकी विकेट लेने की क्षमता पर शक नहीं किया जा सकता है, लेकिन उसके साथ भी टाइमल मिल्स वाली समस्या है। 

उनकी इकनॉमी रेट अच्छी नहीं है। वो लगभग 9 रन प्रति ओवर खर्च करते हैं, उनका महंगा साबित होना उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। मुंबई इंडियंस अगले सीजन में उन्हें रिलीज कर सकती है। 

ये भी पढ़े - T20 World Cup 2022: कोहली, सूर्या समेत ये 5 खिलाड़ी भारत को बना सकते हैं टी20 चैंपियन, देखें टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन

3 - मयंक मार्कण्डेय 

publive-image

मयंक मार्कण्डेय को इस साल मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती हैं। हालांकि मयंक मार्कण्डेय एक अच्छे स्पिनर हैं, उनका IPL में प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। दाएं हाथ के लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय ने अपने IPL करियर में अब तक 20 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, उनकी इकनॉमी 8.5 की रही हैं। लेकिन अगर मुंबई इंडियंस का सक्वाड देखें तो इसमें राइट आर्म लेग स्पिनर मुरगन आश्विन जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं, जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहते है। 

इसके अलावा इसमें ह्रतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय के जैसे अच्छे स्पिनर भी हैं, जिन्हें पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कण्डेय से ऊपर प्राथमिकता दी थी। मुंबई इंडियंस ने राइट आर्म ऑफ ब्रेक ह्रतिक शौकीन और लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स कुमार कार्तिकेय पर पिछले सीजन में ज्यादा भरोसा जताया, और इन दोनों का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। मुंबई इंडियंस में इसलिए अगले सीजन में मयंक मार्कण्डेय को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना नजर नहीं आती। उनके टीम कॉम्बीनेशन में फिट नहीं होने के कारण मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है।  
 

Latest Stories