IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन जारी है। नीलामी में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग रही है। आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड अब तक क्रिस मॉरिस के नाम था, जिसे अब सैम करन ने तोड़ दिया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा

IPL Auction, IPL 2023 Auction, IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन जारी है। नीलामी में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग रही है। आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड अब तक क्रिस मॉरिस के नाम था, जिसे अब सैम करन ने तोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 से पहले हुए ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था।

अब पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीद लिया है। वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स पर भी लक्ष्मी जी मेहरबान रहीं। मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। 

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2008: एमएम धोनी- 9.5 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2009: केविन पीटरसन (RCB), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (CSK)- 9.8 करोड़
IPL 2010: शेन बॉन्ड (KKR), कीरोन पोलार्ड (MI)- 4.8 करोड़
IPL 2011: गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 14.9 करोड़
IPL 2012: रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)- 12.8 करोड़
IPL 2013: ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस)- 6.3 करोड़
IPL 2014: युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 14 करोड़
IPL 2015: युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स)- 16 करोड़
IPL 2016: शेन वॉटसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 9.5 करोड़
IPL 2017: बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)- 14.5 करोड़
IPL 2018: बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स)- 12.5 करोड़
IPL 2019: जयदेव उनादकट (RR), वरुण चक्रवर्ती (KXIP)- 8.4 करोड़
IPL 2020: पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 15.5 करोड़
IPL 2021: क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स)- 16.25 करोड़
IPL 2022: ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)- 15.25 करोड़
IPL 2023: सैम करन (पंजाब किंग्स)- 18 करोड़ 50 लाख

 

महेंद्र सिंह धोनी (2008)

टीम इंडिया को टी20 विश्वकप का खिताब जिताने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डेब्यू आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

केविन पीटरसन - एंड्रयू फ्लिंटाफ (2009)

तूफानी इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने और एंड्रयू फ्लिंटाफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। 

शेन बॉन्ड - कीरोन पोलार्ड (2010)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स और करैबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

गौतम गंभीर (2011)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 10 करोड़ से ज्यादा धनराशि पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 

रवींद्र जडेजा (2012)

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 

ग्लेन मैक्सवेल (2013)

आईपीएल 2013 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ग्लेन मैक्सवेल को 6 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा था। 

युवराज सिंह (2014)

टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को आईपीएल 2014 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

युवराज सिंह (2015 )

2014 में 14 करोड़ में बिकने वाले युवराज सिंह पर अगले ही सीजन रिकॉर्ड बोली लगी थी। आईपीएल 2015 में युवराज सिंह टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही युवी ने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 

शेन वॉटसन (2016)

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराडर शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 

बेन स्टोक्स (2017)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था। स्टोक्स तब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। 

बेन स्टोक्स (2018)

2018 तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्टोक्स को इस साल राजस्थन रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। 

जयदेव उनादकट - वरुण चक्रवर्ती (2019)

बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज उनादकट को राजस्थान रॉयल्स और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

पैट कमिंस (2020)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा था। इसे साथ ही कमिंस ने स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेश खिलाड़ी बन गए थे। 

क्रिस मोरिस (2021)

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मोरिस आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा था। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

ईशान किशन (2022)

आईपीएल के 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Mini Auction: शाकिब अल हसन रहे अनसोल्ड, नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई रुचि

Latest Stories