IND vs NZ: हिटमैन का बड़ा धमाका... एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ वनडे क्रिकेट में 'Sixer King' बने रोहित शर्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IND vs NZ: हिटमैन का बड़ा धमाका... एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ वनडे क्रिकेट में 'Sixer King' बने रोहित शर्मा

Rohit Sharma, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni, IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर की पहली गेंद पर मैन इन ब्लू को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही हिटमैन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

publive-image

धोनी को पछाड़ा

रोहित शर्मा वनडे में भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। धोनी ने एकदिवसीय में इंडिया में 123 सिक्स जड़े थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही रोहित ने माही को पछाड़ दिया। अब भारतीय कप्तान घर पर ODI में 125 छक्के लगा चुके हैं। उनके अलावा एमएस ने 123 छक्के, सचिन तेंदुलकर ने 71 सिक्स, विराट कोहली ने 66 सिक्स और युवराज सिंह ने 65 छक्के लगाए हैं। 

वनडे में घर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा: 125 छक्के
  • एमएस धोनी: 123 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर: 71 सिक्स
  • विराट कोहली: 66 सिक्स
  • युवराज सिंह: 65 सिक्स

रोहित बनाम धोनी

रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 238 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 231 पारियों में उन्होंने 48.71 की औसत और 89.60 के स्ट्राइक रेट से 9596 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 263 छक्के लगे हैं। वहीं एमएस धोनी ने अपने करियर में 350 एकदिवसीय मुकाबले खेले। इस दौरान 297 पारियों में उन्होंने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 229 छक्के लगे। 

ये भी पढ़ें: IND Vs NZ : 'रोहित और द्रविड़ सठिया गए हैं क्या', Umran Malik को ड्रॉप कर शार्दुल को प्लेइंग-XI में शामिल करने पर भड़के फैंस

Latest Stories