FIFA AWARDS 2022: मेसी बने फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर, जानिए किसे कौन सा अवॉर्ड मिला

अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेसी को फीफा ने बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए चुना। उन्हें ये अवॉर्ड फीफा की बेस्ट प्लेयर इन मेंस कैटेगरी के लिए मिला। मेसी ने ये अवार्ड कलियन एमबापे और करीम बेंजीमा जैसे बड़े नामों को हराकर जीता है। ये मेसी का दूसरा खिताब है, इससे पहले भी 2014 में एक बार वो ये अवॉर्ड जीत चुके हैं। 

author-image
By puneet sharma
New Update
W

image credit fifa twitter

अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेसी को फीफा ने बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए चुना। उन्हें ये अवॉर्ड फीफा की बेस्ट प्लेयर इन मेंस कैटेगरी के लिए मिला। मेसी ने ये अवार्ड कलियन एमबापे और करीम बेंजीमा जैसे बड़े नामों को हराकर जीता है। ये मेसी का दूसरा खिताब है, इससे पहले भी 2014 में एक बार वो ये अवॉर्ड जीत चुके हैं। 

 

 

ऐसा करने वाले वो दुनिया के मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं, मेसी से पहले पुर्तगाल के सुपर स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो (2016 और 2017) और पोलेंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की (2020 और 2021) दो बार ये ट्रॉफी जीत चुके हैं। इस साल अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाने के बाद उनकी ये दूसरी बड़ी उपलब्धि है। 

 

ये भी पढ़ें- 'किसी को उसकी ट्रॉफियों से आंकना बेवकूफी है', विराट कोहली ने सचिन पर दी लोगों को नसीहत

 

बेस्ट प्लेयर चुने गए मेसी, ये भी हुए सम्मानित 

 

publive-image

 

लियोनल मेसी को 2022 के लिए फीफा द्वारा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उनको ये पुरस्कार 2022 में हासिल की गई उनकी उपलब्धियों के कारण दिया गया। लियोनल मेसी की इस खिताब के लिए कलियन एमबापे और करीम बेंजीमा से कड़ी टक्कर थी। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा 52 अंक हासिल हुए, जबकि फ्रांस के एमबापे को 44 पाइंटस मिले,  फ्रांस के ही एक और खिलाड़ी करीम बेंजीमा को 34 अंक प्राप्त हुए।  

 

 

दूसरी ओर महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा बेस्ट कोच और बेस्ट गोलकीपर अवॉर्ड भी विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के ही हिस्से आए। अर्जेंटीना के लियोनल स्कालोनी ने कोच ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया, तो वहीं अर्जेंटीना को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एमिलियानो मार्टिनेज को 2022 के लिए गोल कीपर ऑफ द ईयर चुना गया। मैरी एर्प्स को बेस्ट विमेंस गोलकीपर और सरीना विगमैन को विमेंस कैटेगीरी में बेस्ट कोच के अवार्ड से नवाजा गया।  

 

ये भी पढ़ें- ENG Vs NZ: फॉलोऑन के बाद भी इंग्लैंड को मिली हार, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 1 रन से हराया

 

फीफा अवार्ड्स विजेताओं की लिस्ट (2022) -

 

publive-image
 

 

सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी- लियोनल मेसी

 

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- अलेक्सिया पुटेलस

 

सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर- एमिलियानो मार्टिनेज

 

सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर- मैरी एर्प्स

 

 

 

 

सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच- लियोनल स्कालोनी

 

सर्वश्रेष्ठ महिला कोच- सरीना विगमैन

 

द बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड-  लुका लोचशविली

 

द बेस्ट पुस्कस अवॉर्ड- मार्सिन ओलेक्सी

 

द बेस्ट फैन अवार्ड- अर्जेंटीना के प्रशंसक

 

विशेष श्रद्धांजलि- पेले (दिवंगत महान खिलाड़ी, ब्राजील)
 

 

Latest Stories