T20 World Cup: मार्क वुड ने फेंकी इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज गेंद, हैरान करने वाला था बल्लेबाज का रिएक्शन

इस विश्व कप में सभी तेज गेंदबाज अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वो अपने तरकस के सारे तीर आजमा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर हथियारों में से एक हथियार स्पीड भी है। सभी देशों के तेज गेंदबाज अपना सारा कुछ झोंक रहे हैं। इसलिए कई गेंदबाजों ने 150 की स्पीड को क्रॉस भी किया है। लेकिन मार्क वुड ने आज एनरिक नोर्किया का रिकॉर्ड तोड़ कर इस विश कप की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। 

author-image
By puneet sharma
New Update

मार्क वुड ने तोड़ा एनरिक नोर्किया का रिकॉर्ड 

publive-image

मार्क वुड ने 1 नबम्बर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 155 KPH की स्पीड से गेंद फेंक कर इस विश्व कप की सबसे तेज गेंद फेंकी। इसके साथ ही उन्होंने एनरिक नोर्किया द्वारा टीम इंडिया के खिलाफ 153 KPH की स्पीड से फेंकी गई सबसे तेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने छठे ओवर की अंतिम गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को ये गेंद डाली थी। ग्लेन फिलिप्स ने इस गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजकर 4 रन बटोर लिए। 

ये भी पढ़े - 5 खिलाड़ी जिनको न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे से किया गया नजरअंदाज, चौथा नाम कर देगा हैरान

इस विश्व कप की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप 5 गेंदबाज 

1 - मार्क वुड

इंग्लैंड के मार्क वुड ने 155 KPH की स्पीड से न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नबंवर को इस विश्व कप की सबसे तेज गेंद डाली। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को ये बॉल डाली थी। 

2 - एनरिक नोर्किया (SA)

दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्किया ने 30 अक्टूबर को इंडिया के खिलाफ 153 KPH की स्पीड से दीपक हुड्डा को बॉल डाली थी। उनकी ये गेंद इस विश्व कप की दूसरी सबसे तेज गेंद थी। 

ये भी पढ़े - ENG Vs NZ : इंग्लैंड की जीत ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन, बटलर एंड कंपनी ने 20 रन से जीता मुकाबला

3 - लॉकी फर्ग्यूसन (NZ) 

publive-image

 न्यूजीलैंड के जाने-माने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन से भी इस विश्व कप की सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद थी। उन्होंने निराश भी नहीं किया, उन्होंने इस विश्व कप की तीसरी सबसे तेज गेंद डाली है। उन्होंने 151 KPH से ये गेंद डाल कर ये रिकॉर्ड बनाया था। 

4 - हारिस राउफ (PAK)

publive-image

 पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। उन्होंने इस विश्व कप की सबसे तेज चौथी गेंद डाली है। उन्होंने 151 KPH की स्पीड से ये बॉल डाली।  

ये भी पढ़े - IND Vs BAN Head To Head: बांग्लादेश के खिलाफ 91 है टीम इंडिया का जीत प्रतिशत, पिछले 3 साल से अजेय है भारत

5 - नसीम शाह (PAK) 

 पाकिस्तान के विख्यात फास्ट बॉलर नसीम शाह इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। वो 150 की स्पीड को तो टच नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 148 KPH की गति से गेंद डाल कर इस विश्व कप की 5 वीं सबसे तेज गेंद डाली। 

Latest Stories