IPL 2023 Mini Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने मनीष पांडे को 2.4 करोड़ में खरीदा, देखें लीग में अब तक प्रदर्शन

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में चल रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023 Mini Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने मनीष पांडे को 2.4 करोड़ में खरीदा, देखें लीग में अब तक प्रदर्शन

Manish Pandey, IPL, IPL 2023, IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन आज कोच्चि में चल रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ लगी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को सबसे ज्यादा 2 करोड़ 40 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। आईपीएल 2022 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए। 15वें सीजन के 6 मुकाबलों में उन्होंने मात्र 88 रन बनाए थे। 

 

2008 से लगातार खेल रहे आईपीएल

मनीष पांडे आईपीएल 2008 से ही लगातार टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट का पहला सीजन मुंबई इंडियंस से खेलने के बाद वह दूसरे और तीसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चौथे और पांचवें सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स, 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आए।

उन्होंने अपने करियर में अब तक 160 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 149 पारियों में पांडे ने 29.90 की औसत और 121.52 के स्ट्राइक रेट से 3648 रन बनाए हैं। लीग में वह 21 अर्धशतक और 1 शतक जड़ चुके हैं। मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ ने मनीष पांडे को रिलीज कर दिया था।

टी20I में प्रदर्शन

मनीष पांडे ने अपने करियर में अब तक 39 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 33 पारियों में उन्होंने 44.31 की औसत और 126.15 के स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए हैं। पांडे ने टी20I में 3 अर्धशतक लगाए हैं। नाबाद 79 रन उनका फटाफट फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

आईपीएल में अब तक प्रदर्शन

आईपीएल 2008: 3 रन
आईपीएल 2009: 168 रन
आईपीएल 2010: 249 रन
आईपीएल 2011: 246 रन
आईपीएल 2012: 143 रन
आईपीएल 2013: 136 रन
आईपीएल 2014: 401 रन
आईपीएल 2015: 225 रन
आईपीएल 2016: 248 रन
आईपीएल 2017: 396 रन
आईपीएल 2018: 284 रन
आईपीएल 2019: 344 रन
आईपीएल 2020: 425 रन
आईपीएल 2021: 292 रन
आईपीएल 2022: 88 रन

ये भी पढ़ें: IPL 2023: जानें क्या है साइलेंट बिड... बोली के दौरान पर्स खाली होने के बाद भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती हैं प्लेयर

Latest Stories