एक बार फिर अपनी हाजिर जवाबी से MS Dhoni ने करा दिया फेमस एंकर का मुंह बंद, वीडियो वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। लेकिन उनके फैंस हमेशा माही से जुड़ी जानकारी को पढ़ना पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
एक बार फिर अपनी हाजिर जवाबी से MS Dhoni ने करा दिया फेमस एंकर का मुंह बंद, वीडियो वायरल

MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। लेकिन उनके फैंस हमेशा माही से जुड़ी जानकारी को पढ़ना पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फेमस एंकर मंदिरा बेदी धोनी के साथ इंटरव्यू कर रही हैं। बातचीत के दौरान मंदिरा माही से एक मजेदार सवाल पूछती हैं। इस सवाल का माही ऐसा जवाब देते हैं कि एंकर की बोलती ही बंद हो जाती है। धोनी की इस हाजिर जवाबी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

वीडियो हो रहा वायरल

दीप्ति रंजन नाम की ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। यह इंटरव्यू साल 2016 का है। इसमें एक्ट्रेस और एंकर मंदिरा बेदी महेंद्र सिंह धोनी से पूछती हैं कि आपकी जिंदगी का सबसे नायाब तोहफा क्या है। इसके जवाब में धोनी कुछ सोच विचार करने लगते हैं। इस बीच मंदिरा धोनी से कहती हैं कि मैं आपकी मदद करूं, आपकी बेटी। इस पर धोनी असहमति जताते हैं और कहते हैं कि इसमें बहुत मेहनत की गई थी। यह कोई तोहफा नहीं है। अब 16 सेकंड का यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

धोनी का करियर

एमएस धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत और 59.11 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 33 अर्धशतक और 6 शतक लगाए हैं। 350 वनडे की 297 पारियों में उन्होंने 50.57 की औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। वहीं 98 टी20 इंटरनेशनल की 85 पारियों में उन्होंने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं।

ये भी पढ़ें: ENG Vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, टूर्नामेंट में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया का सफर

Latest Stories