रिटेंशन की खबरों के बीच Kieron Pollard ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया, अब बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे

आईपीएल 2023 से पहले आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी। लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
रिटेंशन की खबरों के बीच Kieron Pollard ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया, अब बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे

IPL 2023, IPL 2022, Mumbai Indians, Kieron Pollard: आईपीएल 2023 से पहले आज सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी। लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

ऐसे में खबरें आ रहीं थी कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है। इस बीच पोलार्ड ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। अब वह यूएई लीग में एमआई अमीरात के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं मुंबई के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। पोलार्ड 12 साल से मुंबई के लिए खेल रहे थे। पिछले सीजन एमआई ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

publive-image

भावुक पोस्ट शेयर किया

पोलार्ड ने सोशल मीडिया एक लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मुंबई इंडियंस को बदलाव की जरूरत है। यदि मैं अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सकता तो फिर मैं खुद को मुंबई के खिलाफ भी खेलता हुआ नहीं देख सकता। मैं हमेशा के लिए मुंबई का रहूंगा।"

मैं पिछले 13 सत्रों से आईपीएल में सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद गर्व, सम्मानित और धन्य हूं। मैं मुकेश, नीता और आकाश अंबानी को उनके जबरदस्त प्यार, समर्थन और सम्मान के लिए अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुझ पर जो विश्वास किया है। मुझे हमारी पहली मुलाकात याद है जब उन्होंने खुले हाथों से मेरा स्वागत किया। 

आईपीएल में प्रदर्शन

publive-image

आईपीएल 2022 के 11 मुकाबलों में पोलार्ड (Kieron Pollard) ने 14.40 की औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने कोई भी अर्धशतक नहीं लगाया था। इसके अलावा गेंद से भी वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। ऑलराउंडर ने 11 मैच में सिर्फ 4 विकेट ही अपने नाम किए थे।

उन्होंने अपने करियर में कुल 189 आईपीएल मैच खेले। इस दौरान पोलार्ड ने 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 16 अर्धशतक भी लगाए। इसके अलावा 31.59 की औसत और 8.79 की इकॉनमी से 69 विकेट भी चटकाए। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI देगा बड़ी जिम्मेदारी

Latest Stories