/sportsyaari/media/post_banners/ontFq00YSNtgtWgusAHD.png)
IND vs NZ, Shubman Gill, Mohammed Siraj: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला वनडे 12 रन अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शानदार पारी के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
A high scoring thriller in Hyderabad!#TeamIndia clinch a 12-run victory and take a 1️⃣-0️⃣ lead in the #INDvNZ ODI series 👏🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/DXx5mqRguU @mastercardindia pic.twitter.com/aQdbf25By4
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत
350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को छठे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। डेवोन कॉनवे ने 16 गेंदों पर 10 रन बनाए। सिराज ने एक बार फिर भारत को पहली सफलता दिलाई। 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर मेहमान टीम का दूसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन 39 गेंदों पर 40 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्लैक कैप्स का एक और विकेट गिरा। हेनरी निकोल्स को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 18 रन बनाए।
कप्तान ने बनाए 24 रन
18वें ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। डेरिल मिशेल 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने। 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर NZ को पांचवां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स को 11 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। 29वें ओवर में कप्तान टॉम लैथम सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों पर 24 रन बनाए।
7वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी
7वें विकेट के लिए माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर के बीच 162 रन की साझेदारी हुई। 46वें ओवर की चौथी गेंद पर लोकल बॉय मोहम्मद सिराज ने भारत को 7वीं सफलता दिलाई। सेंटनर 45 गेंदों पर 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लपका। इसी ओवर में सिराज ने भारत को एक और सफलता दिला दी। उन्होंने 5वीं गेंद पर हेनरी शिपले को बोल्ड किया। 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा। लॉकी फर्ग्यूसन ने 7 गेंदों पर 8 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने भारत को आखिरी सफलता दिलाई। माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर 140 रन बनाए।
100! @braceyourself10 that is special. Brings up his 2nd ODI 100 in just 57 balls. His partnership with Mitchell Santner now worth over 130 runs. 43 overs gone 274/6 chasing 350 in Hyderabad. Follow play LIVE in NZ with @skysportnz. LIVE | https://t.co/S2PsDT6yGW 📷=BCCI #INDvNZ pic.twitter.com/pjjsH73D59
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 18, 2023
सिराज को 4 सफलता
भारत की ओर से सिराज ने 10 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 69 रन दिए और उन्हें 1 सफलता मिली। कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर ने 7 ओवर में 50 रन दिए, उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला। उपकप्तान हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 7 ओवर में 70 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। आखिरी ओवर करने वाले शार्दुल ठाकुर ने 7.2 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे माइकल ब्रेसवेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
The @mdsirajofficial effect! 🔥🔥
Middle stump out of the ground 👌
Live - https://t.co/IQq47h2W47 #INDvNZ @mastercardindia pic.twitter.com/mxYajNShmC
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
भारत ने बनाया बड़ा स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को औसत शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर की पहली गेंद पर मैन इन ब्लू को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। इन फॉर्म विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 10 गेंदों पर 8 रन बनाए।
A steady 50-run partnership comes up between @ImRo45 & @ShubmanGill 👏👏
It's the third half-century partnership in four innings between this duo.
Live - https://t.co/DXx5mqRguU #INDvNZ @mastercardindia pic.twitter.com/Tz5DT8CcC1
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
मिडिल ऑर्डर में ईशान फेल
20वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा। बांग्लादेश सीरीज के बाद वापसी करने वाले ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में मिले मौके को भुना नहीं पाए। उन्होंने 14 गेंदों पर मात्र 5 रन बनाए। 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत का चौथा विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में मिले मौके का सूर्यकुमार यादव फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने 26 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। इस दौरान स्काई ने 4 चौके लगाए। 40वें ओवर की चौथी गेंद पर मैन इन ब्लू का 5वां विकेट गिरा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हुए। तीसरे अंपायर के फैसले से वह भी काफी नाखुश नजर आए।
गिल ने जड़ा दोहरा शतक
45वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को छठा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने 14 गेंदों पर 12 रन बनाए। 47वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत का 7वां विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर 3 के स्कोर पर रन आउट हुए। 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को 8वां झटका लगा। शुभमन गिल ने 149 गेंदों 208 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। कुलदीप यादव 5 और मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और हेनरी शिपले ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और मिशेल सेंटनर को 1-1 सफलता मिली।
A SIX to bring up his Double Hundred 🫡🫡
Watch that moment here, ICYMI 👇👇#INDvNZ #TeamIndia @ShubmanGill pic.twitter.com/8qCReIQ3lc
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान & विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।