U-19 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लेडी सहवाग को सौंपी गई कमान; जानें कब शुरू होगा टूर्नामेंट

ऑल इंडिया वुमेन सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका U-19 के खिलाफ आगामी बाइलेटरल टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाले ICC U-19 महिला विश्वकप के लिए भारतीय U-19 महिला टीम का ऐलान किया।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
U-19 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लेडी सहवाग को सौंपी गई कमान; जानें कब शुरू होगा टूर्नामेंट

India U19 Women’s squad, ICC World Cup: ऑल इंडिया वुमेन सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका U-19 के खिलाफ आगामी बाइलेटरल टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाले ICC U-19 महिला विश्वकप के लिए भारतीय U-19 महिला टीम का ऐलान किया। लेडी सहवाग के नाम से जानी जाने वाली शेफाली वर्मा को इन टीमों की कमान सौंपी गई है। ICC U19 महिला T20 विश्वकप का पहला संस्करण है, जिसमें 16 टीमें होंगी।

टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक खेला जाएगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो समूहों में रखा जाएगा। सभी ग्रुप की टॉप दो टीमें फिर सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा।

publive-image

भारत महिला U19 का दक्षिण अफ्रीका दौरा

  • पहला टी20: 27 दिसंबर 2022- तुक्स ओवल, प्रिटोरिया
  • दूसरा टी20: 29 दिसंबर 2022- तुक्स ओवल, प्रिटोरिया
  • तीसरा टी20: 31 दिसंबर 2022- तुक्स ओवल, प्रिटोरिया
  • चौथा टी20: 2 जनवरी 2023- तुक्स ओवल, प्रिटोरिया
  • पांचवां टी20: 4 जनवरी 2023- तुक्स ओवल, प्रिटोरिया

 

दक्षिण अफ्रीका T20s के लिए भारत U19 महिला टीम

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

ICC अंडर 19 महिला विश्वकप के लिए भारत U19 महिला टीम

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

publive-image

शेफाली वर्मा का करियर

लेडी सहवाग के नाम से जानी जाने वाली दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली ने अपने करियर में अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 4 पारियों में उन्होंने 60.50 की औसत और 62.05 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। 21 वनडे में उन्होंने 26.55 की औसत और 83.62 के स्ट्राइक रेट से 531 रन जड़े हैं। वहीं 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 24.24 की औसत और 134.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1091 रन अपने नाम किए हैं। 18 वर्षीय खिलाड़ी ने टेस्ट में 3, वनडे और टी20 में 4-4 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें: किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा टीम इंडिया के लिए यह साल, एशिया कप, टी20 विश्वकप समेत ये सीरीज गंवाईं

Latest Stories