हो गया ऐलान... दिसंबर में इस दिन होगा IPL 2023 का मिनी ऑक्शन, सामने आई तारीख

IPL 2023 के लिए मिनी नीलामी 23 दिसंबर को शुरू होगी। ये नीलामी कोचीन शहर में होगी। इस नीलामी के जरिए सभी आईपीएल फ्रेंचाईजीज अपनी टीम को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उनका प्रयास होगा कि अनुपयोगी खिलाड़ियों को रिलीज कर उनकी जगह ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाए, जो उनके लिए उपयोगी साबित हो सकें। लेकिन इसमें कई बार धनराशि बाधा बन जाती है।  उनके ऊपर एक निर्धारित रकम खर्च करने की सीमा निर्धारित होती है, इसलिए कई बार वो अपनी योजनाओं के अनुसार क्रियान्वयन नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे वजह इस खर्च की

author-image
By puneet sharma
New Update
हो गया ऐलान... दिसंबर में इस दिन होगा IPL 2023 का मिनी ऑक्शन, सामने आई तारीख

IPL 2023 के लिए मिनी नीलामी 23 दिसंबर को होगी। ये नीलामी कोच्चि शहर में होगी। इस नीलामी के जरिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उनका प्रयास होगा कि अनुपयोगी खिलाड़ियों को रिलीज कर उनकी जगह ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाए, जो उनके लिए उपयोगी साबित हो सकें। लेकिन इसमें कई बार धनराशि बाधा बन जाती है। 

उनके ऊपर एक निर्धारित रकम खर्च करने की सीमा निर्धारित होती है, इसलिए कई बार वो अपनी योजनाओं के अनुसार क्रियान्वयन नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे वजह इस खर्च की सीमा का निर्धारित होना है। लेकिन अब इन फ्रेंचाइजी के लिए एक खुशखबरी आ रही है, जिसका उन्हें इस मिनी ऑक्शन में फायदा मिलेगा। 

आईपीएल फ्रेंचाईजीज की पर्स एमाउंट बढ़ाई गई 

इसी बीच सभी टीमों के फ्रेंचाईजीज के लिए एक खुशखबरी आई है, उन्हें 5 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि अपने पर्स में रखने की इजाजत मिल गई है। वो इसका प्रयोग इस मिनी नीलामी में कर सकेंगे। इसका उन्हें अपनी योजनाओं को अमल लाने में सहायता मिलेगी। प्राप्त समाचार के अनुसार अब सभी आईपीएल फ्रेंचाईजीज अपने पर्स में 5 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि रख सकेंगे। ये उनके पास पहले से बची धनराशि के अतिरिक्त होगी।

नीलामी को लेकर पहले भी किए जा चुके परिवर्तन 

इस बार होने वाली मिनी नीलामी में पहले भी कुछ परिवर्तन किए जा चुके हैं। पहले इसका आयोजन 15 दिसंबर से होना था, लेकिन अब ये आयोजन 23 दिसंबर को होगा। इसके अलावा इसके आयोजन स्थल में भी परिवर्तन किया गया है। पहले इसका आयोजन बैंगलोर में किया जाना था, जो बाद में परिवर्तित कर के कोचीन कर दिया गया। अब फ्रेंचाईजीज की खर्च करने की सीमा बढ़ाई गई है। 

किस फ्रेंचाईजीज को होगा लाभ 

publive-image

इस बढ़ाई गई धनराशि का लाभ मुंबई इंडियन, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों को होगा। जिनका पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था, और उनकी योजना कई नए खिलाड़ियों को टीम लाने की थी। लेकिन खर्च की लिमिट इसमें बाधा बन सकती थी। वो अब आसान हो गई है। 

Latest Stories